दिल्ली में वोट चोरी और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते अपने पोस्ट में 2 डरपोक, 40 हजार गुलाम और लाखों बहादुरों जैसे शब्दों का जिक्र किया।
उनके दूसरे पोस्ट में प्रेस कॉन्फ्रेंस, वोट, नोट, संविधान और नागरिकों के अधिकारों की बातें लिखी थीं। ये पोस्ट उस समय सामने आया है जब दिल्ली में जंतर-मंतर पर वोट चोरी को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट में लोग शामिल हो रहे हैं।
अनुराग कश्यप का सरकार पर तंज
निर्देशक के पहले पोस्ट में उन्होंने बिना नाम लेते हुए लिखा- ‘2 डरपोक, 40 हजार गुलाम और लाखों बहादुर’।
उसके बाद दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस किए, चिल्ला-चिल्ला कर कैसे स्वीकार करते हैं कि हां हम चोर हैं, हमने चोरी की है, वोट की, नोट की, संविधान की, अधिकार की। बिना बोले सब बता देना एक ऐसी कला है जो सिर्फ प्रधान संत्री को आती है।’
उन्होंने साफ तौर पर सरकार के खिलाफ अपनी बात को रखा है और बिना किसी का नाम लिए राजनीतिक तंज मारा है।
यह भी पढ़ें- 80s के इन 2 गानों से रेखा की बदली थी पहचान, आशा की आवाज, शहरयार के बोल ने किया था कमाल
मनोज मुंतशिर का बयान
सोशल मीडिया पर उनका पोस्ट वायरल हो रहा है। इससे पहले गीतकार मनोज मुंतशिर का रिएक्शन इस प्रोटेस्ट पर सामने आया था।
उन्होंने देश के युवाओं से अपील की थी कि वह बिना पूरी जानकारी के अभिजीत दीपके जैसे लोगों के बहकावे में ना आएं। गीतकार ने अपने इंस्टाग्राम पर करीब 8 मिनट का लंबा-चौड़ा वीडियो शेयर करते हुए अपनी बात सभी के सामने रखी थी। इस पूरी खबर के लिए यहां क्लिक करें…
वोट चोरी प्रोटेस्ट
10 अक्टूबर को दिल्ली में वोट चोरी को लेकर एक बड़े स्तर पर प्रोटेस्ट का ऐलान किया गया था। जिसमें कई विपक्षी नेताओं से लेकर कॉकरोच जनता पार्टी, यूट्यूबर ध्रुव राठी समेत कई लोग शामिल होने वाले थे।
दिल्ली में इस समय करीब 57 मेट्रो स्टेशन बंद हैं, कई रास्तों को सेन्ट्रल दिल्ली से डायवर्ट कर दिया है, 250 से ज्यादा ट्रेन भी रद्द कर दी गई हैं, जनपथ-कर्तव्य पथ के आसपास के 4 किलोमीटर के पास इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी हैं।
यह भी पढ़ें- कौन हैं ध्रुव राठी? ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए यूट्यूबर
