बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप अक्सर सुर्खियों का हिस्सा रहते हैं। इन दिनों एपस्टीन फाइल्स ने पूरी दुनिया में हलचल तेज कर दी है। इन फाइलों में कई हाई प्रोफाइल लोगों के नाम सामने आए हैं। इसके साथ अनुराग कश्यप का नाम भी कथित तौर पर जोड़कर देखा गया। इस बीच अनुराग ने खुद पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए हालिया इंटरव्यू में खुलकर बात की है। आइए जानते हैं कि आखिर मशहूर फिल्ममेकर का एपस्टीन फाइल्स को लेकर क्या बयान दिया है।

अनऑफिशियल ढंग से अनुराग कश्यप का नाम इस मामले में सामने आया है। एक वायरल ईमेल में अनुराग को बॉलीवुड का मशहूर डायरेक्टर और बॉलीवुड का आदमी बताया गया है, जो 2017 में बीजिंग में होने वाले एपस्टीन के एक कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। खैर, अब इन तमाम दावों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अनुराग ने पूरा सच बताया है।

अनुराग कश्यप ने एपस्टीन फाइल्स पर तोड़ी चुप्पी

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए हालिया इंटरव्यू में अनुराग कश्यप ने एपस्टीन फाइल्स में नाम जुड़ने पर प्रतिक्रिया दी। दरअसल, डायरेक्टर ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने इस मामले में बताया है कि इससे उनका कोई भी किसी तरह का संबंध नहीं है। अनुराग ने कहा, मुझे इस बारे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। हर महीने मुझे करीब 15 से ज्यादा स्पीकर के तौर पर इवेंट में शामिल होने के बुलावे आते हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर का मैं जवाब भी नहीं देता हूं। और सबसे बड़ा सच यह है कि मैं अपनी लाइफ में कभी भी बीजिंग गया ही नहीं हूं।

यह भी पढ़ें: AP Dhillon ने दिल्ली कॉन्सर्ट में चोरी हुए 40 मोबाइल फोन पर ली चुटकी, बोले– ‘जिसने 6 लाख दिए हैं, उसे हिसाब बराबर करना है’

निर्देशक ने अपनी बात पूरी करते हुए आगे कहा, इन दस्तावेजों की सच्चाई की अभी कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है। ये तो कोई भी रैंडम ईमेल महसूस होती है, जो खुद ही इन आरोपों के बारे में बहुत कुछ बता देती है। सभी जानते हैं कि मेरे नाम पर बनाए गए क्लिकबेट मेरी मूवीज से भी ज्यादा पॉपुलर हैं।