Anurag Dobhal Net Worth: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में यूट्यूब पर मानसिक तनाव और पारिवारिक दबाव के बारे में खुलकर बात की थी उसके बाद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी कार क्रैश कर ली थी। अनुराग की हालत स्थिर हैं और वो अभी अस्पताल में भर्ती हैं।
कौन हैं अनुराग डोभाल?
अनुराग डोभाल मशहूर इंडियन यूट्यूबर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। लोग उन्हें UK07 Rider और बाबू भैया नाम से जानते हैं। यूट्यूब पर अनुराग डोभाल के 8 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं और इंस्टाग्राम पर 7.8 मिलियन्स फॉलोवर्स हैं। अनुराग डोभाल लाइफस्टाइल, ट्रैवेल एडवेंचर और रोड ट्रिप से जुड़े वीडियोज बनाते हैं। उनके वीडियोज ज्यादातर बाइक राइड करते हुए होते हैं।
बिग बॉस 17 में जाने के बाद अनुराग डोभाल की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई थी। वो खुद को दुनिया का नंबर 1 मोटो व्लॉगर बताते हैं।
अनुराग डोभाल की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग डोभाल की नेटवर्थ 20-25 करोड़ रुपये है, वे यूट्यूब के एड, ब्रैंड एंडोर्समेंट, ब्रैंड स्पॉन्सरशिप और सोशल मीडिया कोलैबोरेशन के अलावा पब्लिक अपीयरेंस से भी कमाई करते हैं।
कुल नेटवर्थ: लगभग 25-30 करोड़ रुपये
मासिक आय: अनुमानित 15-25 लाख रुपये
घर व संपत्ति: देहरादून में 10 करोड़ रुपये का घर और लगभग 8 करोड़ रुपये का गैरेज।
यूट्यूबर के पास कई लग्जरी कार, हाई-परफॉर्मेंस मोटरबाइक्स और सुपरबाइक्स हैं। अनुराग के व्लॉग्स में हमें इसकी झलक देखने को मिलती है।
अनुराग ने अपनी कार और बाइक्स के लिए बड़ा गैरेज भी लिया है। उन्होंने वीडियो में जानकारी देते हुए इसकी कीमत 8 करोड़ बताई थी।
अनुराग ने मां के नाम पर देहरादून में 3 करोड़ की जमीन भी खरीदी थी।
अनुराग के पास कई महंगी बाइक्स हैं जिनकी कीमत 8 करोड़ से ज्यादा है। अनुराग के पास Kawasaki Ninja H2 (करीब 79.90 लाख), BMW S 1000 RR (लगभग 22.15 लाख), BMW R 1250 GS Adventure, Suzuki Hayabusa और Kawasaki Ninja ZX‑10R, BMW G 310 GS, KTM RC 200 और Bajaj Avenger 200 जैसी सुपरबाइक्स हैं।
वहीं कार कलेक्शन की बात करें तो अनुराग डोभाल के पास कई लग्जरी कारें भी हैं, जिनमें Lamborghini Huracan,Toyota Supra MK5, Toyota Hilux, Ford Mustang GT, Mahindra Thar, Kia Sonet और Toyota Fortuner शामिल हैं।
