बिग बॉस 17 से सुर्खियां बटोरने वाले यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक लंबा वीडियो शेयर कर बताया कि वह मेंटल ट्रॉमा से जूझ रहे हैं। उनका दावा है कि उनका अपना परिवार ही उन्हें हैरेस कर रहा है।
अनुराग डोभाल ने करीब 2 घंटे लंबा वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अब वह यह टॉर्चर सहन नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शायद यह उनका आखिरी यूट्यूब वीडियो हो सकता है। वीडियो में अनुराग ने सुसाइड जैसी बातों का भी जिक्र किया, जिससे उनके फैंस काफी चिंतित हो गए हैं।
वीडियो में अनुराग ने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जब वह 14 साल के थे, तब उन्हें पता चला कि उन्हें ब्रेन ट्यूमर है। उस समय उनकी जिंदगी बेहद कठिन हो गई थी। अपने सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और धीरे-धीरे आगे बढ़ते गए।
‘सेक्रेड गेम्स’ फेम राजश्री देशपांडे को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से शेयर की तस्वीर
अनुराग ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उनकी मुलाकात रितिका से हुई थी, जो उनकी फैन थीं। दोनों के बीच करीब 2-3 साल तक बातचीत होती रही। इसके बाद दोनों ने करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट किया और फिर शादी करने का फैसला किया।
हालांकि अनुराग के मुताबिक उनका परिवार इस शादी के खिलाफ था, क्योंकि यह इंटरकास्ट मैरिज थी। अनुराग ने दावा किया कि शादी से 6 दिन पहले उनके माता-पिता ने शादी में आने से मना कर दिया था। उन्होंने उनसे रिश्तेदारों से माफी मांगने और हाथ जोड़कर पैर पड़ने तक के लिए कहा। अनुराग के मुताबिक उनसे कहा गया कि “ना हम खुश रहेंगे और ना तुझे रहने देंगे।”
अनुराग ने वीडियो में यह भी दावा किया कि उन्होंने पहले खुदकुशी करने की कोशिश की थी। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी पत्नी रितिका उन्हें छोड़कर जा चुकी हैं।
रोते हुए अनुराग ने कहा कि अगर उनके साथ कुछ होता है तो उसके जिम्मेदार उनके मम्मी-पापा, भाई कलम और श्रेया होंगे। उन्होंने कहा कि वह गहरे डिप्रेशन में हैं और समझ नहीं पा रहे कि इस फीलिंग से कैसे बाहर निकलें।
वीडियो में उन्होंने कहा, “शायद मैं गायब हो जाऊं… मैं बस सोना चाहता हूं। पिछले 5 दिनों से मैंने कुछ खाया भी नहीं है। मेरा दिमाग बिल्कुल खत्म हो गया है।”
अभिजीत भट्टाचार्य ने लगाई दुबई में फंसे बेटे के लिए मदद की गुहार, हनी सिंह ने कहा- वहां सब ठीक है
अनुराग ने अपने भाई कलम पर भी आरोप लगाए। उनका दावा है कि उनके भाई ने उनसे उनकी प्रॉपर्टी और यहां तक कि उनका डॉगी भी छीन लिया है।
पत्नी के नाम लिखा इमोशनल मैसेज
अनुराग ने अपने वीडियो के साथ एक मैसेज भी पिन किया, जो उन्होंने अपनी पत्नी रितिका के नाम लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा:
“मेरे जाने के बाद श्रेया, मां और पापा बहुत बातें कहेंगे। तुमसे झूठ बोलेंगे, लेकिन मैं गलत नहीं हूं रितिका। तुम्हें कई लोगों ने इंफ्लुएंस किया है और झूठ बोला है। मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया, लेकिन तुमने दूसरों पर भरोसा किया और मुझे छोड़ दिया।”
उन्होंने आगे लिखा, “मुझे अपने बच्चे से बहुत प्यार है। वो मेरी आखिरी उम्मीद था। काश तुम मुझ पर भरोसा करती और मेरे साथ खड़ी रहती। मेरे जाने के बाद अपने और हमारे बच्चे के लिए स्टैंड लेना और अपने सम्मान के लिए लड़ना।”
बता दें कि अनुराग और रितिका ने पिछले साल मई में शादी की थी, जबकि सितंबर में दोनों ने सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की घोषणा भी की थी।
