टीवी का सबसे चर्चित शो ‘अनुपमा‘ काफी समय से दर्शकों की पसंद बना हुआ है। शो की शुरूआत साल 2020 में हुई थी। इतने सालों में शो की स्टारकास्ट में काफी बदलाव देखे गए हैं। सुधांशू पांडे, गौरव खन्ना, आशीष महरोत्रा, निधि शाह, पारस कलनावत समेत कई एक्टर्स ने शो को बीच में ही छोड़ दिया था।
बाद में अपनी अपनी वजहें उन्होंने इंटरव्यूज में बताईं। अब ऐसे ही शो ‘अनुपमा’ में पारितोष शाह का किरदार निभाने वाले एक्टर आशीष महरोत्रा ने अपने और निधि शाह के रिश्ते पर बात करते हुए बताया कि उनकी आपस में काफी लड़ाइयां होती थी। लड़ाइयां इतनी बढ़ जाती थी कि दोनों आपस में बात भी नहीं करते थे।
यह भी पढ़ें- ‘अकेले में बताना था’, शादीशुदा महिला फैन ने किया प्यार का इजहार, शाहरुख खान का जवाब हुआ वायरल
एक्टर आशीष महरोत्रा ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि भले ही शो में वो और निधि रील लाइफ पति पत्नी का किरदार निभाते थे लेकिन उनके सेट पर काफी झगड़े होते थे। एक्टर ने कहा कि ‘उनकी निधि के साथ ऐसी लड़ाइयां होती थी कि वो दोनों आपस में दो-तीन दिन तक बात भी नहीं करते थे।’ हालांकि उन्होंने ये साफ किया कि वो बहस और लड़ाइयां सिर्फ काम को लेकर होती थी।
आशीष और निधि की तीखी बहसें
एक्टर ने कहा, ‘मेरी अक्सर लोगों से राय नहीं मिलती और मुझे लगता है कि असहमति होना क्रिएटिव प्रक्रिया का एक जरूरी हिस्सा है। अगर हर बात पर सबकी सहमति हो जाए, तो शायद नए और बेहतर विचार सामने ही न आएं। ‘अनुपमा’ के दौरान निधि और मेरे बीच कैमरे के सामने और मंच पर कई बार तीखी बहसें हुईं। लेकिन इसके बावजूद हमारी दोस्ती हमेशा बनी रही। निधि बेहद समझदार इंसान और शानदार कलाकार हैं।’
यह भी पढ़ें- कौन है ‘बिग बॉस’ फेम कृषि थापंडा, जिसके घर पर बिजनेसमैन ने की आत्महत्या?
लड़ाईयों का काम पर कोई असर नहीं
‘कई बार ऐसा होता था कि बहस के बाद हम अपना सीन पूरी ईमानदारी से करते थे और फिर दो-तीन दिन तक एक-दूसरे से बात भी नहीं करते थे। लेकिन कुछ दिनों बाद सब अपने आप नॉर्मल हो जाता था, क्योंकि हम एक-दूसरे के मूल स्वभाव और इरादों को अच्छी तरह समझते थे। हमें पता था कि जो भी मतभेद हैं, वे सिर्फ किरदार और काम को बेहतर बनाने के लिए हैं, किसी को छोटा दिखाने या व्यक्तिगत तौर पर चोट पहुंचाने के लिए नहीं।’ एक्टर ने कहा
बता दें कि एक्टर आशीष महरोत्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए ‘अनुपमा’ शो को अलविदा कह दिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। ‘अनुपमा’ शो से जुड़े ऐसे कई किस्से हैं जो खबरों में बने रहते हैं। कई एक्टर्स ने शो के बारे काफी खुलासे किए। जो शो की पृष्ठभूमि से बिल्कुल अलग थे।
