14 किलो घटाकर नए अवतार में दिखे अनुपम खेर, सलमान-अक्षय-अनिल कपूर को दिया क्रेडिट
उन्होंने अपने बदले हुए लुक की फोटोज भी शेयर कीं।
61 साल के एक्टर अनुपम खेर बेहद बदले बदले नजर आ रहे हैं। दरअसल, उन्होंने कड़ी एक्सरसाइज और डाइट प्लान को फॉलो करके अपना वजन 14 किलो घटाया है। एक्टर ने ट्वीट करके न केवल इस उपलब्धि की जानकारी दी, बल्कि उन्होंने इसके लिए अक्षय कुमार, सलमान खान, अनिल कुमार जैसे एक्टरों को क्रेडिट भी दिया। उन्होंने अपने बदले हुए लुक की फोटोज भी शेयर कीं।
Time to thank people who inspired me to be fit. @AnilKapoor @BeingSalmanKhan @akshaykumar & @RujutaDiwekar.:) pic.twitter.com/KYlmPigLzq
— Anupam Kher (@AnupamPkher) July 8, 2016
इंडस्ट्री में सबसे फिट माने जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार ने भी उनको रिप्लाई किया।
You look smashing, ready to give us all a run for our money 😜 But the credit goes to you alone, super proud 👍🏻 https://t.co/Zos328LCqh
— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 8, 2016
अनुपम खेर ने अपने ट्रेनर को भी क्रेडिट दिया।
My trainer Anthony Jadhav really is a great inspiration & hard task master. Lost 14kgs.:) #JaiHo #KuchBhiHoSaktaHai pic.twitter.com/SzLvIpXwpV
— Anupam Kher (@AnupamPkher) July 8, 2016
खेर को अपना वजन घटाने में करीब एक साल का वक्त और कड़ी मेहनत से गुजरना पड़ा। उन्होंने आठ जुलाई को अपनी बिफोर एंड ऑफ्टर वाली फोटो शेयर की। इसके बाद से उन्हें लगातार बधाईयां मिलने लगीं।
Weight loss & fitness has a lot to do with your ‘WILL’ to do so. One year result. Here is a Before & After pic.:) pic.twitter.com/SykDApjyuT
— Anupam Kher (@AnupamPkher) July 8, 2016
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ गूगल प्लस पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App