फिल्ममेकर डेविड धवन और अनुपम खेर की दोस्ती इडस्ट्री में काफी पुरानी है। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। हाल ही में डेविड धवन ने अपने रिटायरमेंट प्लान को साझा किया था। उन्होंने इस बात का घोषणा किया था कि वरुण धवन के साथ आई फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’, उनकी आखिरी फिल्म होगी। इसके बाद वह रिटायरमेंट ले लेंगे। अनुपम खेर ने उनके इस प्लान पर अब नाराजगी जताई है। एक्टर ने उन्हें ऐसा ना करने की सलाह देते हुए डांटा हैं। चलिए बताते है उन्होंने क्या कहा

यह भी पढ़ें- 6 नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले एसपी बालासुब्रमण्यम संयोग से बने गायक, बीमारी ने छुड़ाई थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई

अनुपम खेर ने डेविड धवन को डांटा

अनुपम खेर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जैसे ही उन्हें इस बात की खबर लगी, उन्होंने तुरंत डेविड धवन को फोन किया और डांटा। एएनआई के मुताबिक, अनुपम खेर ने कहा कि डेविड धवन उनके बहुत अच्छे दोस्त है। जब उन्हें इस बात का पता चला तो मुझे अच्छा नहीं लगा मैने उन्हें डांट लगाई। इतना ही नहीं, आगे अनुपम खेर ने उनसे कहा- ये तय करने वाले तुम कौन होते हो कि यह तुम्हारी आखिरी फिल्म होगी। अगर दर्शक तुम्हें पसंद करते है तो फिल्में बनाते रहो।

यह भी पढ़ें- फिल्म निर्माता और सीबीएफसी के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी का निधन, 76 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

करण जौहर ने भी जताई थी नाराजगी

अनुपम खेर का मानना है कि रिटायरमेंट एक दिमाग की सोच है। उनके पिता ऐसा कहते थे कि ‘ये सब बस दिमाग की सोच होती है, हम खुशनसीब है कि जिस इंडस्ट्री में हम है वहां कोई रिटायर होने की उम्र नहीं होती।’ बता दें कि इससे पहले डेविड धवन के रिटायरमेंट प्लान पर फिल्ममेकर करण जौहर की भी नाराजगी सामने आई थी। बॉलीवुड फिल्मों में कॉमेडी को एक अलग पहचान देने वाले फिल्ममेकर डेविड धवन की रिटायरमेंट से इंडस्ट्री में काफी लोगों के रिएक्शन सामने आए थे। सलमान खान के साथ उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। सलमान के करियर की काफी शानदार फिल्मों को बनाने वाले डेविड धवन ही थे।

5 जून को डेविड धवन के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ रिलीज होने वाली है। फिल्म में डेविड धवन के बेटे वरुण धवन,मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े नजर आएंगे। फिल्म को लेकर काफी चर्चा बनी हुई है। फिल्म के गानों और कंट्रोवर्सी की वजह से फिल्म काफी सुर्खियों में आ गई है।