हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने करियर में हर तरह के किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। चाहे गंभीर रोल हो, कॉमेडी हो या फिर खतरनाक विलेन का किरदार, उन्होंने हर भूमिका को इतनी शिद्दत से निभाया कि वह यादगार बन गई। अपने चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में अनुपम खेर ने कई ऐसे किरदार दिए, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड का लेजेंड बना दिया। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके 5 सबसे आइकॉनिक किरदारों के बारे में, जो आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं।

कर्मा

‘कर्मा’ में अनुपम खेर का डॉ. दांग का किरदार आज भी हिंदी सिनेमा के सबसे खतरनाक विलेन में गिना जाता है। उनकी दमदार एक्टिंग, खौफनाक अंदाज़ और तीखी डायलॉग डिलीवरी ने इस किरदार को यादगार बना दिया। इस रोल ने दिखा दिया कि अनुपम खेर निगेटिव किरदारों में भी कितना दम रखते हैं।

सारांश

महेश भट्ट की फिल्म ‘सारांश’ में अनुपम खेर ने रिटायर्ड शिक्षक बी.वी. प्रधान का किरदार निभाया था। हैरानी की बात यह है कि उस समय अनुपम खेर केवल 28 साल के थे, लेकिन उन्होंने बुजुर्ग पिता का किरदार इतनी सच्चाई से निभाया कि दर्शक भावुक हो गए। यह फिल्म उनके करियर का सबसे मजबूत और यादगार रोल माना जाता है।

Award Banner

यह भी पढ़ें: जेब में 1 रुपये और बिल आया 97 रुपये, 300 से ज्यादा फिल्में कर चुके अनुपम खेर ने बताया स्ट्रगल के दिनों का किस्सा

राम लखन

‘राम लखन’ में अनुपम खेर का घनश्याम का किरदार कॉमेडी से भरपूर था। उनकी कॉमिक टाइमिंग और मजेदार एक्सप्रेशन्स ने दर्शकों को खूब हंसाया। इस फिल्म ने साबित कर दिया कि अनुपम खेर सिर्फ गंभीर ही नहीं बल्कि कॉमिक रोल में भी उतने ही शानदार हैं।

कुछ कुछ होता है

करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ में अनुपम खेर ने कॉलेज के प्रिंसिपल मल्होत्रा का मजेदार किरदार निभाया था। फिल्म में उनकी कॉमिक टाइमिंग और हल्का-फुल्का अंदाज़ दर्शकों को खूब पसंद आया और यह रोल भी उनके यादगार किरदारों में शामिल हो गया।

ए वेडनेसडे

नीरज पांडे की फिल्म ‘A Wednesday!’ में अनुपम खेर ने पुलिस कमिश्नर का दमदार किरदार निभाया था। पूरी फिल्म में उनका गंभीर और नियंत्रित अभिनय कहानी की जान बन गया। यह रोल उनके करियर के सबसे मजबूत परफॉर्मेंस में गिना जाता है।

यह भी पढ़ें: अनिल कपूर ने ‘मिस्टर इंडिया’ से अनुपम खेर को निकलवा दिया था बाहर, अभिनेता का दावा- लास्ट तक नहीं बताया

इनके अलावा अनुपम खेर ने साल 2019 में आई फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। उन्हें इस किरदार को भी काफी सराहा गया था।

बता दें कि अनुपम खेर अपने करियर में 549 फिल्मों में काम कर चुके हैं और 71वें जन्मदिन के मौके पर उन्होंने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। दिग्गज अभिनेता ने अपनी 550वीं फिल्म ‘खोसला का घोसला 2’ पर काम शुरू कर दिया है।