हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ गानों का जिक्र हमेशा होता है। यहां एक ऐसी हिट फिल्म के गाने की बात कर रहे हैं, जिसका सीक्वल इन दिनों सिनेमाघरों मे धमाल मचा रहा है। साल 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म के हर गाने को सराहा गया, लेकिन एक गाना ऐसा था, जिसकी रिकॉर्डिंग करने के दौरान सिंगर के मुंह से खून निकल गया था, और स्टूडियो में मौजद लोग इमोशनल हो गए थे। इतना ही नहीं, लोग भी सॉन्ग को सुनने के बाद भावुक हो गए थे। आइए फिर इस गाने के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यहां जिस गाने का जिक्र कर रहे हैं वह केवल संगीत नहीं, बल्कि लोगों के लिए जज्बात बन गया। अगर आप अभी तक अंदाजा नहीं लगा पाए हैं, तो बता दें कि यह सनी देओल की हिट फिल्म बॉर्डर का गाना है, जो साल 1997 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 9 मिनट लंबे इस सॉन्ग ने लोगों के दिलों में देश प्रेम की भावना जगाने का काम किया, लेकिन इसे गाने के दौरान संगीतकार को बहुत कुछ झेलना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर’ पर डायरेक्टर की तीखी टिप्पणी, आदित्य धर की फिल्म को बताया घिनौनी

शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन सच यह है कि 9 मिनट के इस गाने को गाते हुए सिंगर के मुंह से खून बहने लगा था। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सिंगर अनु मलिक ने खुलासा किया कि बॉर्डर फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग सुबह से शुरू होने के बाद अगले दिन सुबह 5 बजे तक चली थी। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि वह गाने को परफेक्ट बनाने के लिए इतनी बार खुद गा और चिल्ला रहे थे कि जिसका बुरा प्रभाव उनके गले पर पड़ा था। जब उन्होंने बाथरूम में जाकर देखा, तो उनके मुंह से खून निकल गया था।

इतना ही नहीं, सिंगर को गले का ज्यादा इस्तेमाल करने और अत्यधिक थकान के कारण डॉक्टर के पास जाना पड़ा था। बता दें कि यह गाना बॉर्डर फिल्म का संदेशे आते हैं, जिसे गाने के दौरान अनु मलिक के मुंह से खून निकलने लगा था। इतना ही नहीं, स्टूडियो में मौजूद लोग भी इस गाने के बोल सुनकर इमोशनल हो गए थे।