अर्जुन कपूर की बहन और बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर 6 जुलाई को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन टक्कर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। कपल की शादी बेहद ही प्राइवेट थी, जिसमें कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे। इसके बाद रोहन और अंशुला ने मंगलवार को वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया।

जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां भी शामिल हुईं। इसमें रेखा, जेनेलिया देशमुख और रितेश, बॉबी देओल, अंजलि धवन, एटली और उनकी पत्नी प्रिया, रकुल प्रीत सिंह, शबाना आजमी समेत कई सितारे नजर आए।

यह भी पढ़ें: रोहन ठक्कर संग शादी के बंधन में बंधी अर्जुन कपूर की बहन अंशुला, जान्हवी और खुशी ने लगवाया सिंदूर

बेहद गॉर्जियस लगीं अंशुला कपूर

अंशुला ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में ऑफ शोल्डर ब्लाउज के साथ साड़ी स्टाइल की। उन्होंने साड़ी को मॉडर्न स्टाइल से पहना। अर्जुन की बहन ने अपने लुक को पूरा करने के लिए हैवी नेकलेस पहना और बालों में हाई बन बनाया, जिसमें वह बेहद ही गॉर्जियस लग रही थीं। हालांकि, अंशुला का यह लुक काफी अलग था।

दरअसल, शादी के बाद किसी भी लड़की का फर्स्ट लुक काफी अलग होता है, जहां वह सिंदूर, चूड़ा और मंगलसूत्र जैसी चीजें नजर आती हैं। हालांकि, अंशुला के मामले में ऐसा नहीं दिखा। वहीं, उनके पति रोहन टक्कर ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी।

अंशुला की रिसेप्शन में शामिल हुईं रेखा

वहीं, रेखा भी इस मौके पर बेहद खास अंदाज में दिखाई दीं। हमेशा की तरह उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी के सामने पोज दिए।

रितेश और जेनेलिया

बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक रितेश देशमुख और जेनेलिया ने भी अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में शिरकत की। इस दौरान दोनों ने हमेशा की तरह कपल गोल देते हुए पैप्स के सामने पोज देते नजर आए।

चंकी पांडे और भावना पांडे

चंकी पांडे भी अपनी पत्नी भावना पांडे के साथ अंशुला के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। कपल ने साथ मिलकर कैमरा के सामने खूब पोज दिए।

जैकी श्रॉफ ने गिफ्ट दिया पौधा

बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ भी न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कपल को एक छोटा सा पौधा भी गिफ्ट दिया। जो लोगों को भी काफी पसंद आया।

जान्हवी कपूर और बोनी कपूर

अंशुला कपूर की बहन जान्हवी भी इस इवेंट का हिस्सा बनीं। उन्होंने इस खास दिन पर साड़ी पहनी। बालों में बन बनाकर और ज्वैलरी के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया। वहीं, अंशुला और जान्हवी के पिता निर्माता बोनी कपूर बेहद सिंपल अंदाज में नजर आए। उन्होंने बेटी के रिसेप्शन में कोट पैंट पहना।

यह भी पढ़ें: बहन अंशुला के नए सफर पर भावुक हुए अर्जुन कपूर, बोले- हमेशा तुम्हारे साथ हूं