फिल्म निर्माता बोनी कपूर की बेटी और अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला जल्द अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। दरअसल, वह अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ शादी करने वाली हैं और अब उनके प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं, जिसमें कपूर परिवार के कई लोग नजर आए। संजय कपूर की बेटी शनाया ने इस फंक्शन की इनसाइड तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
माता की चौकी के साथ शुरू हुए फंक्शन
अभिनेत्री शनाया कपूर ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अंशुला और रोहन ‘माता की चौकी’ में पूजा करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि कपल के इस खास फंक्शन में अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, खुशी कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर, संजय कपूर, सुनीता कपूर समेत कपूर परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।
अंशुला कपूर ने हैवी लहंगा
माता की चौकी में अंशुला ने गोल्डन कलर का हैवी लहंगा पहना हुआ था और इसके साथ उन्होंने कलरफुल दुपट्टा कैरी किया। अपने लुक को पूरा करने के लिए अंशुला ने हैवी ज्वेलरी भी कैरी की और बालों में चोटी बनाई। वहीं, उनके होने वाले दूल्हे रोहन ने रेड कलर का आटफिट पहना, जिसमें वह काफी जच रहे थे।
ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखीं जाह्नवी-खुशी
अंशुला के प्री वेडिंग फंक्शन में सभी मेहमान और घर के सदस्य ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। जान्हवी कपूर ने पिंक सिल्क साड़ी के साथ बारीक कढ़ाई वाला लाल ब्लाउज पहना और अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हैवी गोल्ड ज्वेलरी, लाइट मेकअप के साथ अपना लुक पूरा किया। वहीं, खुशी ने ब्लश-पिंक शॉर्ट कुर्ती के साथ मैचिंग गरारा सेट पहना था। वहीं, दुल्हन के भाई अर्जुन रेड कलर का कुर्ता-पायजामा पहने हुए नजर आए।
जुलाई में हुई थी कपल की सगाई
बता दें कि अंशुला और रोहन ने बीते साल जुलाई में सगाई की थी। उस दौरान अंशुला ने बताया था कि रोहन ने तीन साल बात करने के बाद उन्हें प्रपोज किया था। दोनों एक-दूसरे से 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए मिले थे। काम की बात करें तो, अंशूला कपूर आखिरी बार करण जौहर के शो ‘द ट्रेटर्स’ में नजर आई थीं।
