Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding Photos: बोनी कपूर की बेटी अंशुला अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ 6 जुलाई को शादी के बंधन में बंध गई हैं। उनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। बता दें कि दोनों की शादी की रस्में 21 जून से शुरू हुई थीं। पहले माता की चौकी हुई, फिर मेहंदी सेरेमनी और चूड़ सेरेमनी जैसी रस्में हुईं। इस शादी में पूरी कपूर फैमिली और उनके दोस्त नजर आए।

शादी के बाद अंशुला ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटोज शेयर कीं। पहली तस्वीर में कपल एक-दूसरे का हाथ थामे मुस्कुराते हुए नजर आया। दूसरी फोटो में वरमाला की झलक देखने को मिली। इन्हीं फोटो में आगे अंशुला ने फेरे और सिंदूर की झलक भी देखने को मिली, जिसमें बहनें खुशी कपूर और जान्हवी कपूर अंशुला की मदद करते हुए नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें: अर्जुन कपूर को गले लगाकर चूड़ा सेरेमनी में भावुक हुईं अंशुला कपूर, छलक पड़े आंसू

इन फोटोज को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने कैप्शन में लिखा, “06.07.2026… इतने सारे लोगों में से, इतनी सारी जगहों में से, इतने सारे मौकों में से… वो तुम ही थे। किसी तरह, हर उतार-चढ़ाव, हर मोड़ और हर सरप्राइज़ के बाद भी, वो तुम ही हो। मेरी पसंदीदा बातचीत। मेरी सबसे सुरक्षित जगह। मेरा सबसे आसान फैसला। हमेशा तुम ही रोहन ठक्कर।”

हिंदू रीती-रिवाज से शादी करने के साथ-साथ अंशुला और रोहन ने उसी दिन अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर रजिस्टर भी किया। ड्रेस की बात करें, तो रोहन गोल्डन-ग्रे शेरवानी में काफी जच रहे थे, जबकि अंशुला पीच रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो में यह भी दिखा कि शादी की रस्मों के बाद परिवार के सदस्यों ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया।

अंशुला और रोहन चार सालों से कर रहे हैं डेट

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर पिछले चार सालों से साथ हैं। रोहन ने पिछले साल अंशुला को प्रपोज किया था और अब यह कपल पति-पत्नी के तौर पर अपनी जिंदगी के एक नए सफर की शुरुआत कर चुका है।

यह भी पढ़ें: अंशुला कपूर के मेहंदी फंक्शन की खूबसूरत तस्वीरें, परिवार समेत इन सेलेब्स ने की शिरकत, इनसाइड फोटोज वायरल