अभिनेता अन्नू कपूर एक बार फिर अपने पुराने बयान को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें उन्होंने अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के लिए दूधिया बदन शब्द का इस्तेमाल किया था। यह टिप्पणी पहले शुभांकर मिश्रा के साथ पॉडकास्ट में सामने आई थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब विवाद हुआ था और अन्नू कपूर की आलोचना हो रही थी।
अब सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक नए इंटरव्यू में अन्नू कपूर ने पूरे मामले पर विस्तार से सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी किसी भी तरह से अपमान या गलत इरादे से नहीं की गई थी। उनके अनुसार, वह एक शो और गाने ‘आज की रात’ की चर्चा कर रहे थे, जहां उन्होंने सिर्फ परफॉर्मेंस और गाने की तारीफ की थी।
अन्नू कपूर ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि गाने की कम्पोजीनशन बहुत अच्छी है और जब उन्होंने तमन्ना भाटिया का डांस वीडियो देखा तो उन्होंने सिर्फ यह कहा कि वह बहुत अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। इसी दौरान उन्होंने दूधिया बदन शब्द का इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से विवाद शुरू हो गया।
काजोल का बड़ा बयान: अब नहीं मिलेंगी DDLJ की ‘सिमरन’ जैसी लड़कियां: किसी को परमिशन नहीं चाहिए
उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों ने इस टिप्पणी को गलत अर्थ में लिया और उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया। अन्नू कपूर का कहना है कि अगर वही बात अंग्रेजी में मिल्की बॉडी कह दी जाती, तो शायद इतना विवाद नहीं होता, लेकिन हिंदी शब्दों को लोग ज्यादा गंभीरता से लेते हैं।
उन्होंने भाषा के अंतर पर बात करते हुए कहा, ”अगर आप अंग्रेजी में कुछ कहते हैं तो लोग उसे सामान्य मान लेते हैं, लेकिन वही बात हिंदी में कह दी जाए तो लोग उसे गलत अर्थ में ले लेते हैं।”
अन्नू कपूर ने साफ किया कि किसी की बॉडी या सुंदरता की तारीफ करना और किसी के प्रति गलत भावना रखना दोनों अलग चीजें हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे किसी रोल्स रॉयस की तारीफ करने का मतलब यह नहीं कि उसे पाने की इच्छा हो, वैसे ही किसी की सुंदरता की प्रशंसा करना भी अलग बात है।
उन्होंने कहा कि अगर तमन्ना भाटिया को उनके शब्दों से किसी भी तरह की ठेस पहुंची है तो वह माफी मांगने को तैयार हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि ”अगर वह कहें तो मैं उनके पैर भी छू सकता हूं” क्योंकि उनकी मंशा कभी भी गलत नहीं थी।
उन्होंने यह भी जोड़ा कि उनका मकसद सिर्फ एक सामान्य बातचीत और कला की प्रशंसा करना था, लेकिन बेवजह इस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया।
पहले दिए गए बयान में भी अन्नू कपूर ने कहा था कि उन्होंने ‘आज की रात’ गाने को एक एंटरटेनमेंट नजरिए से देखा था और उसे एक गुगली गाना बताया था। उनका कहना था कि यह एक अच्छा गाना है और तमन्ना ने उसमें शानदार डांस किया है।
‘स्त्री 2’ फिल्म के इस लोकप्रिय गाने में तमन्ना भाटिया के साथ राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी भी नजर आते हैं, और यह गाना काफी पॉपुलर हुआ था।
‘मैं तेरा हीरो’ की मस्ती या ‘अक्टूबर’ का इमोशन: जानें फैंस को पसंद आया वरुण धवन का कौन सा अवतार
