एक्टर अनिल कपूर ने ‘मिस्टर इंडिया’ फिल्म के समय की यादों को एक बार फिर से ताजा कर दिया है। उन्होंने अपने शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में 39 साल पुराना वही आउटफिट पहना है जो उन्होंने फिल्म में पहना था। कमाल बात ये है कि उन्हें आज भी ये आउटफिट बिल्कुल फिट आ रहा है।
उन्होंने यहां इस आउटफिट के जैकेट से जुड़ी एक बात बताते हुए कहा कि उन्होंने ये चोर बाजार से खरीदी थी। अनिल कपूर पर बढ़ती उम्र दिखाई ही नहीं देती है, इस आउटफिट को पहनकर उन्होंने अपने दर्शकों को ये भी दिखा दिया कि वह खुद को कितना फिट रखते हैं।
इस वीकेंड स्टार प्लस के शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ में एक खास एपिसोड देखने को मिलेगा। यह एपिसोड ‘मिस्टर इंडिया’ थीम पर होगा, जिसमें देश की सेवा करने वाले उन लोगों की कहानियां दिखाई जाएंगी, जो बिना किसी स्वार्थ के अपना फर्ज निभाते हैं।
यह भी पढ़ें- अमिताभ ने KBC मंच से किया नाना पाटेकर को आखिरी सलाम, दोस्त की मौत से टूटे अनिल कपूर
अनिल ने 39 सालों से संभाल रखा है ये आउटफिट
इस शो के होस्ट अनिल कपूर हैं और वह फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ में पहने गए उसी कोट, शर्ट और ट्राउजर में दिखाई देंगे। इस आउटफिट को पहनते हुए ड्रेसिंग रूम में अनिल ने इस लुक और फिल्म के बारे में बात की। वह बताते हैं, ‘खुशी की बात ये है कि उन्हें ये जैकेट, शर्ट और पैंट आज भी बिल्कुल फिट आ रहा है। 39 सालों के बाद ये सब मुझे सही आ रहा है।
मुझे कहा गया कि काश इस थीम के साथ हम वही कपड़े भी शो में ला पाते।’ अनिल ने बताया कि उन्होंने ये आउटफिट संभालकर रखा था। ये काफी शानदार है।
अनिल कपूर ने कहा, ‘ये एपिसोड भी उन्हीं लोगों के नाम हैं जो बिना किसी स्वार्थ के देख की सेवा करते हैं।’ अपनी कैप और जैकेट पहनते हुए अनिल बताते हैं कि उन्होंने यह चोर बाजार से खरीदी थी।
अनिल कपूर का शो लोकप्रिय ब्रिटिश गेम शो द 1% क्लब का भारतीय एडिशन है। यह शो स्टारप्लस और जियो हॉटस्टार पर दर्शकों को देखने मिल रहा है। हर हफ्ते शनिवार और रविवार को इसके नए एपिसोड टेलीकास्ट होते हैं। यह सिर्फ सामान्य ज्ञान का क्विज नहीं है। यह एक ऐसा गेम शो है, जिसमें बुद्धि, तर्क और कॉमन समझ की परीक्षा होगी। इसमें 100 प्रतियोगी हिस्सा लेंगे और सही जवाब देकर 1 करोड़ रुपये तक की इनामी राशि जीतने का मौका पाएंगे।
