बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। हिंदी सिनेमा में उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। कुछ फिल्मों के किरदार हमेशा के लिए लोगें के दिलों में बस गए। आज जिक्र उस एक ऐसी फिल्म का कर रहे हैं, जिसमें अनिल कपूर ने 18 साल पहले काम किया था और आज भी हर साल उससे एक्टर लाखों की कमाई करते हैं। इस बारे में खुद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ने खुलासा किया है।
69 साल के एक्टर अनिल कपूर अपने जोशीले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड एक्टर ने अपने लंबे फिल्मी सफर पर बात करते हुए इंडिया टूडे कॉन्क्लेव में खुलासा किया कि उन्होंने एक फिल्म में केवल सीखने की इच्छा से काम किया था, लेकिन आज भी वह उनकी कमाई का जरिया बनी हुई है। आइए आपके साथ इस मूवी की डिटेल्स साझा करते हैं।
अनिल कपूर की इस फिल्म का नाम स्लमडॉग मिलियनेयर है। इस मूवी के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने बताया कि उन्हें आज भी इस रोल के लिए पैमेंट मिलती है। उन्होंने कहा, मुझे इस बात को आपके साथ जरूर साझा करना चाहिए कि डेढ़ दशक से ज्यादा समय हो चुका है, लेकिन कल भी मुझे स्लमडॉग मिलियनेयर के लिए पेमेंट का चेक मिला।
यह भी पढ़ें: बाल झड़ने के कारण ‘तीस मार खान’ के सेट पर चिड़चिड़े रहते थे अक्षय खन्ना, परेशान हो गई थीं फराह खान
एक्टर ने फिल्म के लिए मिली धन राशि के बारे में बात करते हुए आगे कहा, मुझे कल 3000 पाउंड यानी साढ़े तीन लाख रुपये मिले और कुल मिलाकर यह राशि 6 करोड़ रुपये तक पहुंचने वाली है। मैं अपने सभी प्रकार के टैक्स भरता हूं, और इस वजह से यह बात कह सकता हूं। मैंने इस फिल्म के लिए कोई पैसा नहीं मांगा था, उन्होंने खुद दिया। मैंने उस फिल्म को खुद के लिए किया था, क्योंकि मैं इससे कुछ सिखना चाहता था। फिल्म की टीम ने मुझे कहा था कि वे मुझे अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। मैंने कोई पैसे नहीं मांगे थे और कहा था कि मैं इसे मुफ्त में करूंगा।
