अभिनेता से राजनेता बने जोसेफ विजय इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘जन नायकन’ के लिए काफी सुर्खियों में हैं। 23 जुलाई को ये फिल्म पूरे देश में रिलीज की गई, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग के साथ शुरूआत की। ‘जन नायकन’ विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म बताई गई।

अब फिल्म को लेकर एक विवाद सामने आया , जब एक्ट्रेस आनंदी अजय ने विजय की फिल्म पर सवाल उठाते हुए कहा कि फिल्म से उनके सभी सीन कट कर दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ इस बात को साझा किया।

यह भी पढ़ें- जब फिल्मों में गूंजा छात्रों का आंदोलन, अमिताभ बच्चन-इरफान खान समेत कई सितारों की इन 7 फिल्मों ने दिखाई सिस्टम की सच्चाई

करीब 6 महीने की सेंसर बोर्ड से जंग जीतने के बाद पूरे भारत देश में फिल्म जन नायकन सिनेमाघरों मे रिलीज हुई, जिसके बाद फिल्म को लेकर चर्चा हर तरफ है। तमिल एक्ट्रेस आनंदी अजय ने फिल्म को लेकर बड़ा दावा किया जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म से उनके सभी सीन्स को काट दिया गया है।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह फूट फूटकर रोती दिखाई दी। एक्ट्रेस का इस वीडियो में कहना है कि जन नायकन मेरी कमबैक फिल्म थी, जिससे मुझे काफी उम्मीदें थी लेकिन मेरे सीन काट दिए गए। उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म के रिलीज के उन्होंने करीब ढेड़ साल का लंबा इंतजार किया। हालांकि उन्होंने विजय के साथ काम करने को अपने करियर का बड़ा मौका माना।

आनंदी ने अपने वीडियो मे कहा- “मैंने कई फिल्मों में काम किया है और उनमें से कई बार मेरे सीन एडिट कर दिए गए। लेकिन कभी मुझे इसका दुख या पछतावा नहीं हुआ। हालांकि, जन नायकन में मेरा सीन हटाए जाने का मलाल जरूर है। इसकी वजह यह है कि कमबैक के बाद मैंने सबसे पहले इसी फिल्म के लिए हामी भरी थी। मैं पिछले डेढ़ साल से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रही थी। सबसे खास बात यह थी कि मुझे विजय सर के साथ काम करने का मौका मिला था।”

आनंदी अजय ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा, “यह एक शानदार फिल्म है। मैं सभी से इसे सिनेमाघरों में जाकर देखने की अपील करती हूं। फिल्म में महिला सशक्तिकरण का मजबूत संदेश भी दिया गया है।”

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Review: विजय ने संभाली अपनी आखिरी फिल्म की कमान, बॉबी ने किया निराश, कुछ देर बाद भारी लगने लगती है कहानी

उन्होंने आगे कहा, “अगर विजय सर आगे भी फिल्मों में काम करते, तो शायद मुझे उनके साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करने का मौका मिल जाता। लेकिन यह उनकी आखिरी फिल्म है, इसलिए इस बात का अफसोस और भी ज्यादा है।”

भावुक होते हुए आनंदी ने कहा, “मैं बहुत उत्साह के साथ थिएटर गई थी। मुझे पूरा भरोसा था कि मेरा सीन और थलापति विजय के साथ मेरा कॉम्बिनेशन सीन जरूर होगा। लेकिन जब पता चला कि वह एडिट कर दिया गया है, तो मुझे बहुत दुख हुआ। खुद को बदकिस्मत महसूस कर रही हूं, लेकिन कोई बात नहीं।” यह कहते-कहते आनंदी अजय की आंखों से आंसू छलक पड़े।

ये वीडियो सामने आते ही उनके फैंस उनका हौसला बढ़ा रहे हैं और लगातार उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।