80-90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस का जिक्र हो तो उसमें अमृता सिंह का नाम जरूर शामिल होगा। आज 9 फरवरी को अभिनेत्री अपना 68वां जन्मदिन मना रही है। अमृता ने अपने समय में कई फिल्मों में काम किया, जिसमें से कुछ हिट तो कुछ फ्लॉप हुईं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ वह पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। चलिए आज उनके बर्थडे पर उनकी लाइफ से जुड़े कुछ किस्से जानते हैं।
दिल्ली में हुआ अमृता का जन्म
अमृता सिंह का जन्म 9 फरवरी, 1958 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता शविंदर सिंह थे, जिनका ताल्लुक सिख धर्म से था। वहीं, एक्ट्रेस की मां रुखसाना सुल्ताना मुस्लिम थीं। अपने पेरेंट्स की तरह ही अमृता ने भी इंटरफेथ वेडिंग की। हालांकि उनका रिश्ता कुछ खास नहीं चला। अब अभिनेत्री अकेले अपना जीवन बिता रही हैं।
‘बेताब’ से किया अमृता ने डेब्यू
अभिनेत्री अमृता सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ से की थी। इस मूवी में उनके साथ सनी देओल नजर आए थे और यह उनकी भी पहली फिल्म थी। फिल्म हिट हुई और दोनों इंडस्ट्री में आते ही छा गए।
इसके बाद अभिनेत्री ने 1983 से लेकर 2022 तक फिल्मों में काम किया और लगभग 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया। इसमें ‘मर्द’, ‘चमेली की शादी’, ‘खुदगर्ज’, ‘ठिकाना’, ‘मुज़लिम’, ‘वारिस’, ‘हथियार’, ‘बटवारा’, ‘तूफान’ और ‘2 स्टेट्स’ शामिल है।
रवि शास्त्री को किया डेट
सैफ अली खान से शादी करने से पहले अभिनेत्री अमृता सिंह ने रवि शास्त्री को डेट किया था। उस समय दोनों का रिश्ता जगजाहिर था। एक्ट्रेस और क्रिकेटर प्यार में थे और दोनों शादी भी करना चाहते थे। सिर्फ इतना ही नहीं, दोनों ने एक मैगजीन के लिए कवर शूट भी कराया था।
फिर कुछ ऐसा हुआ कि दोनों की राहें अलग हो गई। दरअसल, रवि शास्त्री ने अमृता के आगे शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी, लेकिन एक्ट्रेस को ये शर्त नहीं मंजूर थी और दोनों का ब्रेकअप हो गया।
सैफ अली खान से की शादी
अमृता सिंह ने अपने करियर के पीक पर आकर साल 1991 में 12 साल छोटे अभिनेता सैफ अली खान से शादी कर ली। शादी के बाद सैफ-अमृता ने दो बच्चों का वेलकम किया, बेटी सारा अली खान और बेटे इब्राहिम अली खान। हालांकि, शादी के 13 साल बाद दोनों अलग हो गए और साल 2004 में तलाक ले लिया था।
यह भी पढ़ें: 20 साल में तैयार हुई थी 2 घंटे 41 मिनट की फिल्म की स्क्रिप्ट, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है मौजूद
