अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध जारी है। इसे लेकर बाकी मिडिल ईस्ट देशों के बीच भी तनाव लगतार बढ़ रहा है। यूएई में आम लोगों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सितारे और उनका परिवार फंसा हुआ है। ईशा गुप्ता, सोनल चौहान, नरगिस फाखरी समेत कुछ स्टार्स ने तो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि वह सुरक्षित हैं। अब हाल ही में पंजाबी सिंगर और कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता एमी विर्क ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

पंजाबी एक्टर-सिंगर ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि इस मुश्किल के बीच उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी यूएई में फंसे हुए हैं। इंस्टाग्राम पर एमी ने बताया कि पर्सनली उनके लिए यह सिचुएशन कितनी मुश्किल रही है।

यह भी पढ़ें: ‘चिंता और भय बना हुआ है’, दुबई में फंसे हैं बॉलीवुड के कई सितारे, नरगिस फाखरी और ईशा गुप्ता ने किया पोस्ट

एमी विर्क ने किया पोस्ट

सिंगर ने अपने पोस्ट में लिखा, “यूएई के हालात मेरे दिल पर भारी पड़ रहे हैं। मेरी पत्नी और मेरी 6 साल की बेटी वहीं हैं। एक पति और पिता होने के नाते, ऐसे समय में इमोशनल और टेंशन में हूं। “पापा, अगर कुछ हुआ तो मैं अपने बिस्तर के नीचे छिप जाऊंगी। मैं एक स्ट्रांग लड़की हूं पापा, चिंता मत करो।”

यह वह नहीं है जो एक पिता सुनना चाहता है। हर न्यूज अपडेट पर्सनल लगता है। हम पब्लिक लाइफ में कितने भी मजबूत बनने की कोशिश करें, लेकिन आखिर में हम फैमिली वाले लोग ही हैं।”

इसके आगे उन्होंने लिखा, “साथ ही मुझे पता है कि बहुत सारे दूसरे परिवार भी इसी डर और चिंता से गुजर रहे हैं। मेरी दुआएं सिर्फ मेरे अपनों के लिए नहीं हैं, बल्कि हर उस इंसान के लिए हैं जो इससे प्रभावित हुआ है। मैं यूएई अथॉरिटीज और यूएई सरकार की कोशिशों को भी मानना ​​और उनकी तारीफ करना चाहता हूं। मुझे जो बताया जा रहा है, उसके हिसाब से वे इस समय लोगों को सुरक्षित और सपोर्टेड रखने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।

इसके लिए, मैं सच में उनका शुक्रगुजार हूं । आइए, शांति, स्थिरता और वहां सभी की भलाई के लिए दुआ करते रहें। यह दौर जल्द ही गुजर जाए और सभी परिवार सुरक्षित और प्रोटेक्टेड महसूस करें।”

विवेक ओबेरॉय ने भी किया पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय दुबई में रहते हैं और यूएई में कई बिजनेस चलाते हैं। उन्होंने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस हालात के बारे में बताया। उन्होंने अपने मैसेज में भारत के लोगों से शांत रहने और पैनिक न फैलाने की अपील की। ​​

उन्होंने लिखा, “यूएई में बसे मेरे विस्तारित परिवार के नाम, मुझे पता है कि इस समय की सुर्खियां भारी और चिंता बढ़ाने वाली लग सकती हैं, लेकिन याद रखें कि इस जमीन की नींव शांति, मजबूती और साथ रहने की जबरदस्त भावना पर बनी है। भले ही हम 200 से ज्यादा अलग-अलग देशों से हैं, हम एक ऐसी कम्युनिटी का हिस्सा हैं जो एक बड़े परिवार की तरह एक-दूसरे का ख्याल रखती है।”

यह भी पढ़ें: खामेनेई की मौत के बाद आया जावेद अख्तर का रिएक्शन

पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने हाल ही में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। पूरी खबर यहां पढ़ें