बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग और ट्वीट के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं और उन्हीं की वजह से काफी सुर्खियों में भी रहते हैं। उन्हें देखकर ये कहा जा सकता है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है अगर आप में काम करने की लगन हो तो। एक्टर ने अपने फैंस के साथ एक ऐसी बात का साझा की है जिसे सुनने के बाद फैंस उन्हें असली इंस्पिरेशन कहने लगें हैं। अमिताभ ने बताया है कि उन्होंने एक बार में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग खत्म कर दी है। क्या है पूरी खबर, चलिए बताते हैं।
यह भी पढ़ें- ‘आप हमेशा दिल में रहोगे’, करिश्मा कपूर ने एक्स हसबैंड को याद कर पुण्यतिथि पर किया भावुक पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने रात 3 बजे किया ब्लॉग
रात के करीब 3 बजे एक्टर ने एक ब्लॉग पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने अपने काम के बारे में अपडेट दिया। साथ ही अपनी कुछ तस्वीरों को भी फैंस के साथ साझा किया जिनमें वो काम करते, कैमरा के सामने पोज देते और स्क्रिप्ट पढ़ते दिखाई दिए। साथ ही उन्होंने लिखा, ‘काम तो काम है। आज 1 दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों का शूट पूरा किया और 2 स्टिल शूट भी पूरे हुए। अब आप पर काम कर रहा हूं।’

अमिताभ बच्चन ने कहा कि दर्शकों से जुड़ाव बनाए रखना उनके लिए सबसे जरूरी काम है। बाकी सब चलता रहेगा, लेकिन यह कभी नहीं रुकना चाहिए। उन्होंने बताया कि कई दिनों की तैयारी के बाद भी वह हर दिन पूरी मेहनत के साथ अभ्यास करते हैं।
अपने ब्लॉग में उन्होंने लिखा, परिस्थितियां कैसी भी हों, अपने काम और सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। मजाकिया अंदाज में उन्होंने ‘एयर-कंडीशन्ड पायजामा’ का जिक्र करते हुए लिखा कि अब सोने का वक्त हो गया है।
यह भी पढ़ें- Mai Vapas Aaunga Box Office Collection Day 1: कंगना को पछाड़ आगे निकली दिलजीत दोसांझ की फिल्म, ओपनिंग डे पर मारी बाजी
फैंस ने बताया अमिताभ को इंस्पिरेशन
इस पोस्ट पर एक्टर के काम करने की लगन को फैंस सलाम कर रहें हैं। फैंस का कहना है कि 83 साल की उम्र में भी इस तरह लगातार काम करना एक इंस्पिरेशन है। कुछ ने ये तक कहा कि ऐसा कोई नहीं होगा जो आपसे प्रेरित ना होता हो। आपके लिए बहुत सारा प्यार और इज्जत।
अमिताभ बच्चन की आने वाली फिल्में
बता दें कि पिछले दिनों बिग बी अपनी खराब तबीयत के चलते काफी खबरों में थे। एक्टर नानावटी अस्पताल में भर्ती होने की खबर भी सामने आई थी लेकिन बाद में ये साफ किया गया था कि एक्टर अपने पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ प्रभास और कमल हासन भी दिखाई देंगे।
