बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया अपने परिवार द्वारा कांस 2022 में उपस्थिति दर्ज कराने की खुशी जाहिर की है। 19 मई को देर रात अमिताभ ने बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या की तस्वीर शेयर की है। जिसमें उन्होंने लिखा,”पुत्र, बहू और पोती।”
ऐश्वर्या राय साल 2002 से कांस में शामिल हो रही है। इस बार अभिषेक बच्चन और आराध्या भी उनके साथ शामिल हो रहे हैं। अमिताभ ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें अभिषेक ने ब्लैक कलर के टक्सीडो के साथ व्हाइट रंग की शर्ट और बो-टाई लगाई हुई है। ऐश्वर्या ने पिंक शिमरी गाउन पहना है और आराध्या रेड ड्रेस और मैचिंग हेयरबैंड लगाये नजर आ रही हैं।
जैसे ही सीनियर बच्चन ने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीर शेयर की, फैंस के कमेंट्स की बरसात होने लगी। अभिषेक ने भी अपने पिता की पोस्ट पर रिप्लाई किया। उन्होंने लिखा,”प्रोग्रेस रिपोर्ट।” एक फैंस ने अमिताभ बच्चन से भी कांस में जाने के लिए कहा और लिखा,”सर आप जाएं उधर कभी, फंक्शन की शोभा बढ़ जाएगी बच्चन साहब।”
ऐश्वर्या राय की खूबसूरती पहले दिन से ही कांस में चार चांद लगा रही है। उनके लुक्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ऐश्वर्या को कांस का हिस्सा बनते हुए 20 साल हो चुके हैं। इस बार पति और बेटी के साथ कांस में पहुंची ऐश्वर्या का कॉन्फिडेंस और भी बढ़ा हुआ दिख रहा है। वो वहां काफी अच्छे पल बिता रही हैं।
इस साल मार्चे डू सिनेमा में छह भारतीय फिल्में दिखाई जाएंगी। इनमें आर माधवन की रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट शामिल है। निखिल महाजन की गोदावरी, शंकर श्रीकुमार की अल्फा बीटा गामा, बिस्वजीत बोरा की बूमबा राइड, अचल मिश्रा की धुईं और जयराज की ट्री फुल ऑफ ट्रक भी शामिल है।
कोरोना महामारी के कारण पूरे दो साल बाद 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हुआ है। 17 मई को इंडिया पवेलियन का उद्घाटन हुआ। इस साल कांस फेस्टिवल में दीपिका पादुकोण और एआर रहमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, पूजा हेगड़े, रिकी केज, शेखर कपूर, तमन्ना भाटिया, हिना खान और उर्वशी रौतेला शामिल हैं। इस वर्ष के फेस्टिवल में भारत का काफी सम्मान देखने को मिल रहा है।