बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नाना पाटेकर अपनी मौत के बाद गहरी कमी को पीछे छोड़ गए हैं। 8 अक्टूबर को नाना ने अपने गोवा स्थित घर में आखिरी सांस ली। उनकी मौत ने सभी को चौंका दिया था। एक्टर को उनके चाहनेवालों के साथ-साथ बॉलीवुड, मराठी और साउथ सिनेमा के सितारों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी मिली।
शाहरुख खान, सलमान खान, आलिया भट्ट, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, अनुपम खेर, जूनियर एनटीआर, रजनीकांत, कमल हासन समेत ढेरों सितारों ने उन्हें याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस समेत कई राजनैतिक हस्तियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।
अमिताभ बच्चन ने शेयर की पोस्ट
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने अपने गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के मंच से नाना पाटेकर को याद किया था। 8 अक्टूबर की शाम आए एपिसोड में बिग बी, दोस्त नाना पाटेकर के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए थे। अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है।
इंस्टाग्राम पर अमिताभ बच्चन ने नाना पाटेकर के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इन सभी में नाना को बच्चन के बारे में बात करते देखा जा सकता है। नाना पाटेकर, अमिताभ बच्चन से अपनी दोस्ती पर बात कर रहे हैं। एक वीडियो में वो बता रहे हैं कि कैसे एक फिल्म से जुड़कर बिग बी ने उसकी फील ही बदल दी थी।
और भी पढ़ें: ‘डर के मारे पैरालाइज हो जाती’, कैटरीना कैफ का बॉडी शेमिंग पर पहला बयान, फैंस को दी नसीहत
केबीसी के मंच से दी श्रद्धांजलि
पिछले साल नाना पाटेकर को केबीसी के मंच पर भी देखा गया था। यहां उन्होंने होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ काफी मस्ती की थी। उन्होंने बच्चन का पॉपुलर डायलॉग ‘तुम्हारे पास क्या है’ भी बोला था, जिसके जवाब में ‘मेरे पास मां है’ की जगह बिग बी ने कहा था, ‘अब तो मेरे पास नाना पाटेकर हैं’। इसपर दोनों सितारे हंसने लगे थे।
फैंस अमिताभ बच्चन की पोस्ट देख इमोशनल हो रहे हैं। ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ के मंच से अमिताभ बच्चन ने देश के दर्शकों को संबोधित किया था। उन्होंने भारी मन से कहा, ‘देवियों और सज्जनों, नाना पाटेकर जी का अचानक आज सुबह स्वर्गवास हो गया।’
उन्होंने आगे कहा था, ‘एक अद्वितीय कलाकार, मित्र, शुभचिंतक और एक उत्कृष्ट समाज सेवी आज हमारे बीच नहीं रहे। यह न केवल भारतीय फिल्म उद्योग के लिए बल्कि व्यक्तिगत तौर पर भी, जिनका भी उनके साथ संपर्क हुआ, उसने हम सबको स्तब्ध कर दिया है। उनकी बेबाकी, उनकी सादगी और सच को सच कहने का उनका साहस, ये सारी बातें उन्हें सबसे अलग बनाती थी।’
अमिताभ बच्चन ने आगे नाना पाटेकर के व्यक्तित्व पर बात की और कहा, ‘कुछ लोग हमारे जीवन से चले जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनके परोपकार और उनकी सिखाई हुई सीख हमारे भीतर रह जाती है। नाना, उन्हीं लोगों में से एक थे। आपको नाना, व्यक्तिगत रूप से मेरा नमन। और आपकी उस कला को प्रणाम जिसे आपने पूरी ईमानदारी से जिया और हम सबको समर्पित किया।’
और भी पढ़ें: ‘पहली बार पालने में देखा था’, संजय दत्त ने पत्नी मान्यता के संग लव स्टोरी पर की बात
नाना पाटेकर की समाज सेवा को भी याद अमिताभ बच्चन ने याद किया था। उन्होंने कहा, ‘केबीसी के इस मंच पर हमारे विशेष कार्यक्रम में एक अतिथि के रूप में उनका आगमन हुआ था। वह यादगार शाम सदा हमारे साथ रहेगी। उनकी बातों ने न केवल हमें प्रभावित किया, बल्कि जिस नेक काज के लिए उन्होंने जीती हुई धनराशि को समर्पित किया, वह उनकी समाज सेवा का उदाहरण था। महाराष्ट्र के उन गांवों में, जो वर्षा के अभाव से पीड़ित थे, उन्होंने वहां के किसानों के साथ संपर्क किया और व्यक्तिगत रूप से उन्हें हार्दिक श्रद्धांजलि।’
