बॉलीवुड में जब भी एनर्जी, बेहतरीन एक्टिंग और अलग अंदाज की बात होती है, तो रणवीर सिंह का नाम सबसे पहले आता है। अपने अनोखे फैशन सेंस, दमदार किरदारों और बिंदास अंदाज से उन्होंने इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। लेकिन रणवीर की जिंदगी से जुड़े कई ऐसे दिलचस्प किस्से भी हैं, जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं।
‘धुरंधर’ फिल्म के साथ भले ही एक्टर ने करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना लिया हो लेकिन एक्टर ने इस तरह की शानदार परफॉर्मेंस पहले भी कई बार दी है। उनकी एक्टिंग के साथ साथ ऐसी कई बातें हैं जो एक्टर को खास बनाती हैं। उनसे जुड़ा एक शानदार किस्सा वो भी है जब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता भी उनके फैन हो गए थे।
यह भी पढ़ें- ‘पापा से रिलेशनशिप सलाह नहीं लेता’, आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी के बीच बेटे जुनैद का पुराना इंटरव्यू वायरल
आज 6 जुलाई को बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का जन्मदिन है। आज एक्टर 41 साल के हो गए हैं और भारतीय सिनेमा में एक खास मुकाम हासिल कर चुके हैं। इस मौके पर एक्टर से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा याद आता है, जब अमिताभ बच्चन भी एक्टर को स्क्रीन पर देख हैरान रह गए थे। दरअसल बात है साल 2015 में ‘बाजीराव मस्तानी’ के सेट की, जब रणवीर सिंह ‘मल्हारी’ गाने की शूटिंग कर रहे थे। ये गाना काफी एनर्जेटिक है, इसमें एक्टर भी जुनून के साथ नाचते दिखाई देते हैं।

‘बाजीराव मस्तानी’ के गाने ‘मल्हारी’ पर रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस सिर्फ एक स्टेज एक्ट नहीं थी, बल्कि जोश, जुनून और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस का शानदार उदाहरण थी। उनके एक्सप्रेशन, आत्मविश्वास और पूरी तरह बाजीराव के किरदार में ढल जाने वाले अंदाज ने वहां मौजूद हर शख्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
यह भी पढ़ें- अर्जुन कपूर को गले लगाकर चूड़ा सेरेमनी में भावुक हुईं अंशुला कपूर, छलक पड़े आंसू
जब इस गाने की शूटिंग हो रही थी, तो वहां सेट पर निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ अभिनेता अमिताभ बच्चन भी मौजूद थे। ये पल रणवीर के लिए बेशक काफी खास बन गया था जब अमिताभ बच्चन ने भी उनकी परफॉर्मेंस की जमकर सराहना की। उनको स्क्रीन पर परफॉर्मेंस करता देख बिग बी की भी तालियां रुक नहीं रही थीं। उन्होंने डायरेक्टर से रणवीर की तारीफ की लेकिन साथ ही साथ रणवीर से भी हाथ मिलाकर उनकी सराहना की।
अमिताभ की तालियां इस बात का सबूत थीं कि रणवीर की एनर्जी और अभिनय ने उन्हें भी प्रभावित कर दिया था। रणवीर सिंह को लेकर अक्सर अलग-अलग राय देखने को मिलती है। कभी उन्हें उनके फेशन सेंस के लिए ट्रोल किया जाता है, तो कभी उनके अभिनय की तारीफ होती है। लेकिन एक बात से शायद ही कोई इनकार कर सके कि वह हर किरदार में खुद को पूरी तरह झोंक देते हैं।
‘बाजीराव मस्तानी’ से लेकर उनके लाइव स्टेज परफॉर्मेंस तक, उनका जोश और समर्पण हर बार लोगों का ध्यान खींच लेता है। एक्टर को मार्च में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर 2 में आखिरी बार देखा गया था।
राम लीला के बाद बाजीराव मस्तानी रणवीर के करियर का एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट साबित हुई थी। ‘बाजीराव मस्तानी’ में पेशवा बाजीराव के किरदार को रणवीर ने जिस जुनून और ऊर्जा के साथ निभाया, उसने हर किसी को प्रभावित कर दिया था। सेट पर उनकी तारीफ के बाद उनकी दमदार परफॉर्मेंस पर्दे पर देख अमिताभ बच्चन ने उन्हें हाथ से लिखा हुआ एक प्रशंसा पत्र और फूल भेजे थे, जिसकी रणवीर ने सोशल मीडिया पर भी झलक दिखाई थी।
रणवीर सिंह को आखिरी बार मार्च में फिल्म ‘धुरंधर 2’ में देखा गया था। हाल ही में उनकी फिल्म ‘डॉन 3’ की चर्चा भी काफी बढ़ गई थी। बहरहाल इस फिल्म से एक्टर ने अपना हाथ खींच लिया। इन दिनों रणवीर मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। जल्द ही दूसरी बार पापा बनने वाले हैं और इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की तैयारी में मशरूफ हैं।
