बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हल्के फुल्के पोस्ट के साथ सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर अमिताभ बच्चन ने एक फ़िलॉसफ़िकल पोस्ट किया, जो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। T 5670 के टैग के साथ शेयर किए गए ट्वीट में उन्होंने लिखा:
“वफादार आदमी दुनिया के हर कोने में मिलेगा मगर अफसोस है कि धरती गोल है।”
यह ट्वीट न सिर्फ उनके फैंस के बीच वायरल हुआ, बल्कि सोशल मीडिया पर लोग इसे रेखा के साथ जोड़कर भी देख रहे हैं। अमिताभ बच्चन अपने छोटे, मज़ाकिया मगर गहराई वाले वन-लाइनर पोस्ट के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं।
अमिताभ बच्चन के अन्य हालिया पोस्ट:
- T 5669: “अंगूठे के नाख़ून में दर्द उभरा; चलायी कैंची, काटा, दर्द सुधारा!!”
- T 5668: “क्या कर लोगे भैया!?”
- T 5667: “लिखो कहीं, पढ़ो कहीं और”
- T 5666: “कोई बात नहीं”
- T 5665: “हो गया”
- T 5664: “कहा ना ‘चुप'”
- T 5663: “बोलो,,,,,, बोलो बोलो बोलो!! लड़ेंगे बड़ा कर दो”
अमिताभ बच्चन के ये छोटे-छोटे पोस्ट हमेशा सुर्खियां बटोरते हैं।
प्यार, पैसा और पॉलिगैमी – क्या वाकई हालात का मारा था 2 करोड़ में बिकने वाला अनिल कपूर का किरदार

