बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश में स्थित राम जन्मभूमि अयोध्या में एक बड़ा रियल एस्टेट निवेश किया है। उन्होंने 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है, जिसकी कीमत करीब 35 करोड़ रुपये बताई गई है।

रियल एस्टेट कंपनी हाउथ ऑफ अभिनंदन लोढ़ा (एचओएबीएल) ने शुक्रवार को जारी बयान में बताया कि यह सौदा अमिताभ बच्चन की कंपनीएबी कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जरिए किया गया। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश यादव ने इस डील को पूरा कराया। यह जमीन कंपनी की 75 एकड़ की लग्जरी प्रोजेक्ट ‘द सरयू’ के पास स्थित है। इससे पहले जनवरी 2024 में भी अमिताभ बच्चन ने इसी प्रोजेक्ट में एक प्लॉट खरीदा था।

कंपनी के मुताबिक, अयोध्या में यह बच्चन का तीसरा निवेश है। इससे पहले उन्होंने कंपनी की ‘सोल डे अलीबाग’ प्रोजेक्ट में भी 10,000 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा था। कंपनी के चेयरमैन अभिनंदन लोढ़ा का कहना है कि अयोध्या में तेजी से विकास हो रहा है और सरकार भी यहां लगातार निवेश कर रही है। इसी वजह से यह जगह जमीन में निवेश के लिए तेजी से लोकप्रिय बन रही है।

यह भी पढ़ें: जान्हवी कपूर के जन्मदिन पर ‘पेड्डी’ टीम ने दिया खास सरप्राइज, BTS वीडियो में दिखा जबरदस्त अंदाज

साल 2025 में भी अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में 25,000 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा था, जिसकी कीमत 40 करोड़ रुपये है। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने साल 2024 साल राम मंदिर उद्घाटन से पहले शहर में 5,372 वर्ग फीट का प्लॉट खरीदा था, जिसके लिए उन्होंने कथित तौर पर 4.54 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

सरयू के इस रियल एस्टेट में अपने 14.5 करोड़ रुपये के इन्वेस्टमेंट के अलावा, उन्होंने शहर में 54,000 वर्ग फीट का प्लॉट भी खरीदा था, जो उनके पिता हरिवंश राय बच्चन के ट्रस्ट के तहत रजिस्टर्ड है।

यह भी पढ़ें: केरल हाईकोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी 2’ पर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, जानें पूरा मामला

साल 2020 में शुरू हुईहाउथ ऑफ अभिनंदन लोढ़ा देश की बड़ी जमीन डेवलप करने वाली कंपनियों में से एक है। पिछले पांच सालों में कंपनी 1.3 करोड़ वर्ग फुट से ज्यादा विकसित जमीन बेच चुकी है। वहीं अभी करीब 3.4 करोड़ वर्ग फुट जमीन पर विकास का काम चल रहा है। अमिताभ बच्चन के अयोध्या निवेश के बारे में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…