Chetak Screen Awards 2026 से पहले हम 2016 के उस मज़ेदार पल को याद कर रहे हैं, जब अमिताभ बच्चन अनजाने में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के PDA मोमेंट के बीच आ गए थे।
2016 में हुए 22वें स्क्रीन अवॉर्ड्स में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण उस रात के सबसे बड़े विजेताओं में शामिल थे। रणवीर को फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि दीपिका को ‘पीकू’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान दिया गया। लेकिन अवॉर्ड्स से ज्यादा चर्चा उनके बीच दिख रही केमिस्ट्री की हुई।
शो के दौरान रणवीर सिंह ने बेहद एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी और क्रेन के जरिए स्टेज पर एंट्री ली। इस दौरान वह दीपिका पादुकोण की ओर इशारों में प्यार भरे जेस्चर कर रहे थे। संयोग से उस वक्त दीपिका के ठीक बगल में अमिताभ बच्चन बैठे हुए थे।
अमिताभ बच्चन को लगा कि रणवीर के ये जेस्चर शायद उनके लिए हैं, इसलिए उन्होंने भी मुस्कुराते हुए वही जेस्चर दोहराने शुरू कर दिए।
तभी पास में बैठीं उनकी पत्नी जया बच्चन ने झुककर उन्हें धीरे से बताया कि रणवीर के ये इशारे उनके लिए नहीं, बल्कि दीपिका के लिए हैं। यह सुनते ही अमिताभ बच्चन को अपनी गलतफहमी का एहसास हुआ और यह पल वहां मौजूद लोगों के लिए एक मजेदार याद बन गया।
इतना ही नहीं, परफॉर्मेंस के दौरान रणवीर सिंह ने माइक भी उछाला जो सीधे अमिताभ बच्चन के हाथ में आकर गिरा। बिग बी ने मुस्कुराते हुए माइक उठाया और फिर दीपिका पादुकोण को दे दिया।

यह वाकया अमिताभ बच्चन को इतना याद रहा कि उन्होंने साल 2021 में अपने शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन 13 में भी इसे याद किया था, जब दीपिका पादुकोण खास मेहमान बनकर आई थीं।
शाहरुख खान का मजेदार किस्सा: जब ‘वीर-जारा’ की स्पीच में उम्र और याददाश्त पर एक्टर ने खुद ली चुटकी
