गुरूवार को नाना पाटेकर की मौत के बाद तमाम बॉलीवुड सितारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अमिताभ बच्चन ने केबीसी के मंच पर नाना पाटेकर को आखिरी सलाम किया। एक्टर काफी भावुक नजर आए, उन्होंने कहा कि नाना एक शख्सियत से जिन्हें वह व्यक्तिगत तौर पर काफी याद करेंगे।

मजनू और उदय की जोड़ी टूट गई, जिस पर तमाम पोस्ट और वीडियोज वायरल हो रहे थे, बाद में अनिल कपूर ने नाना की मौत पर अपना दुख जताते हुए कहा कि मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया।

यह भी पढ़ें- आधी रात में क्यों हुआ नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे मल्हार ने बताई वजह

अमिताभ बच्चन ने नाना पाटेकर को दी श्रद्धांजलि

नाना पाटेकर को याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने केबीसी के मंच पर उनके बारे में कहा,’आज सुबह नाना पाटेकर जी के अचानक निधन की खबर ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है। एक बेमिसाल कलाकार, आत्मीय मित्र, सच्चे शुभचिंतक और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व का यूं चले जाना एक बड़ी हानि है। यह केवल भारतीय सिनेमा जगत के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के लिए व्यक्तिगत दुख है, जिन्हें उन्हें करीब से जानने और समझने का अवसर मिला।

उनका निडर स्वभाव, सादगी भरा जीवन और सच को बेबाकी से कहने का साहस उन्हें सबसे अलग बनाता था। कुछ लोग हमारे बीच से विदा हो जाते हैं, लेकिन उनकी आवाज, उनके अच्छे कामों य और उनके जीवन से मिली सीख हमेशा हमारे अंदर जिंदा रहती है। नाना पाटेकर जी ऐसे ही विरले व्यक्तित्व थे, जिनकी छाप समय के साथ कभी धूमिल नहीं होगी।

नाना जी, आपको मेरा सादर नमन और दिल से श्रद्धांजलि। आपने जिस ईमानदारी, समर्पण और सच्चाई के साथ अपनी कला को जिया और उसे हम सबके नाम किया, वह हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। आपका व्यक्तित्व और आपका योगदान हमेशा हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा।”

यह भी पढ़ें- Nana Patekar Facts: नाना पाटेकर के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

अनिल कपूर अपने दोस्त के जाने से टूटे

फिल्म ‘वेलकम’ में मजनू भाई और उदय भाई की जोड़ी ने कमाल कर दिया था। असल जिंदगी में भी उनकी दोस्ती काफी पसंद की जाती थी। नाना पाटेकर इस दुनिया को छोड़कर चले गए लेकिन अपने पीछे अपने चाहने वालों को दुखी कर गए।

अनिल ने उनके साथ अपनी एक तस्वीर को साझा करते हुए लिखा, ‘मेरा दोस्त मुझे छोड़कर चला गया, पहले सतीश और अब नान्या। नान्या, तू अचानक बहुत जल्दी चला गया। दुनिया का सबसे बड़ा कलाकार, हमें छोड़कर हमेशा-हमेशा के लिए चला गया। बहुत मिस करूंगा तुझे, लाइफ में, सेट पर, फोन पर और बड़े पर्दे पर।’

हेमा मालिनी ने नहीं उठाया नाना का कॉल

हेमा मालिनी ने नाना पाटेकर की मौत पर दुख जताते हुए बताया कि कैसे वह उनका फोन उठाना भूल गई थीं जिसके लिए उन्हें आज तक दुख है।