हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपने इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय संग अपने रिश्ते और बेटी की परवरिश की बात की थी। इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता का उदाहरण भी दिया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उनके माता-पिता ने परिवार संभाला। अमिताभ बच्चन ने भी अपने एक पुराने इंटरव्यू में इसके बारे में बात की थी।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कारवान गुरु को दिए अपने एक पुराने इंटरव्यू में दिल छू लेने वाली बात कही थी। जिसमें उन्होंने अपने पिता होने के संघर्ष को खुलकर स्वीकार किया।
इस इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन ने कहा कि एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें यह समझ नहीं आता था कि वह क्या करें। काम करके परिवार का पेट पालें या बच्चों के साथ समय बिताएं। उन्होंने इशारों में कहा कि जिंदगी की भागदौड़ में अक्सर काम प्राथमिकता बन जाता है और बच्चे पीछे छूट जाते हैं।
यह भी पढ़ें: इस 3 मिनट के गाने के लिए पंचम दा ने कंघी से तैयार की थी धुन, 58 साल बाद भी है मशहूर
उन्होंने यह भी माना कि वह अपने बच्चों को उतना समय नहीं दे पाए, जितना देना चाहते थे। उनके मुताबिक, बच्चों की परवरिश का समय बहुत अहम होता है, लेकिन करियर की जिम्मेदारियों के चलते वह उस दौर को पूरी तरह जी नहीं सके।
अमिताभ बच्चन की यह बात हर उस पिता की सच्चाई को दर्शाती है, जो अपने परिवार के लिए दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन कहीं न कहीं इस बात का अफसोस भी रहता है कि वह अपने बच्चों के साथ वक्त नहीं बिता पाया।
इस इंटरव्यू में अमिताभ ने कहा था, “मैं उनके पेट पूजन के लिए काम करूं या उनके साथ समय बिताऊं?” हालांकि जया ने उनकी बात पर कहा था कि अमिताभ अपने बच्चों को समय देते हैं और उनके बच्चों पर उनका एक प्रभाव भी है।
क्या बोले थे अमिताभ बच्चन?
उन्होंने कहा था, “यह थोड़ा शर्मिंदगी की बात है कि मैं अपने बच्चों को उतना समय नहीं दे पाया, जितना देना चाहता था। यह उम्र बहुत महत्वपूर्ण होती है।”
परिवार को लेकर अभिषेक बच्चन ने भी कही थी ऐसी ही बात
हाल ही में लिलि सिंह को दिए इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने भी अपने परिवार को लेकर बात की थी। उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और शादी को लेकर भी खुलकर बात की। अभिषेक ने कहा कि उनकी और ऐश्वर्या राय की शादी में हमेशा बराबरी और पार्टनरशिप रही है। उनके रिश्ते में कभी कॉम्पिटीशन या “कौन ज्यादा बड़ा” जैसी सोच नहीं रही।
अभिषेक ने यह भी बताया कि उनके लिए यह सब नॉर्मल रहा है, क्योंकि उन्होंने बचपन से ही अपने माता-पिता अमिताभ और जया के रिश्ते में भी ऐसा ही देखा है। उस समय जया बच्चन बड़ी स्टार थीं, इसलिए उनके लिए रिश्ते में बराबरी की सोच हमेशा से स्वाभाविक रही। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
