‘दृश्यम 3’ के मलयालम और हिंदी वर्जन को लेकर ऑनलाइन बहस चल रही है कि इनमें से कौन सी फिल्म बेहतर है। ओरिजिनल फिल्म में साउथ स्टार मोहनलाल हैं और हिंदी रीमेक में अजय देवगन। मोहनलाल ने अजय देवगन की बॉलीवुड फिल्म की तारीफ की है और कहा है कि वो इससे काफी प्रभावित हुए। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्माताओं को बधाई दी।

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ पर मोहनलाल की प्रतिक्रिया

मोहनलाल ने एक वीडियो में कहा, “मैंने ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ देखी और मैं सचमुच इस बात से प्रभावित हूं कि उन्होंने इस बेहद पसंद की जाने वाली कहानी को कितना शानदार अंजाम दिया है। अभिषेक पाठक (डायरेक्टर), कुमार मंगत पाठक (प्रोड्यूसर), अजय देवगन और पूरी कास्ट और क्रू को इतने बेहतरीन काम के लिए बधाई।”

साउथ के बाद बॉलीवुड में छाई ‘दृश्यम’

बता दें कि सबसे पहले साल 2013 में डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने मलयालम क्राइम ड्रामा फिल्म ‘दृश्यम’ बनाई थी। जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद डायरेक्टर निशिकांत कामत ने साल 2015 में इसी नाम से इसका हिंदी रीमेक बनाया। इसके बाद मलयालम फिल्म के सीक्वल ‘दृश्यम 2’ का भी हिंदी में इसी नाम से रीमेक बनाया गया। हालांकि, निशिकांत के असमय निधन के बाद अभिषेक पाठक ने उस समय डायरेक्टर की जिम्मेदारी संभाली।

यह भी पढ़ें: Drishyam The Conclusion Review: सस्पेंस-ड्रामा से भरा विजय सलगांवकर का आखिरी अलविदा, ‘दृश्यम 3’ है जोरदार

मलयालम फिल्म ‘दृश्यम 3’ इस साल मई में रिलीज हुई थी। वहीं अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ को 2 अक्टूबर को रिलीज किया गया। कहा जा रहा है कि मोहनलाल की फिल्म का चौथा भाग भी आ सकत है, लेकिन लेकिन हिंदी फ्रैंचाइजी के मेकर्स ने घोषणा की है कि ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस बॉलीवुड सीरीज का आखिरी भाग होगा।

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम’ में 8 साल छोटी इशिता की मां बनीं श्रिया सरन, उम्र के फासले पर तोड़ी चुप्पी

‘दृश्यम 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘दृश्यम 3’ ने अब तक 489.74 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म ने रिलीज के 11 दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 378.24 करोड़ रुपये का ग्रॉस और 315.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। जिसके बाद इसकी दुनियाभर में कुल कमाई 489.74 करोड़ रुपये हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…