काफी समय से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। जिनसे कयास लग रहे थे कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं हैं। साथ ही सुनीता ने भी अपने कई इंटरव्यू में हिंट दिए कि गोविंदा का किसी एक्ट्रेस के साथ अफेयर चल रहा है और वो उस दिन का इंतजार कर रही हैं कि उन्हें इस बात का खुलकर पता चले। इसके साथ ही खुद सुनीता ने ये माना कि गोविंदा और वो एक घर में नहीं रहते, हालांकि इसके पीछे की वजह उन्होंने गोविंदा का काम और लोगों के साथ मीटिंग को बताया। गोविंदा और उनके रिश्ते को लेकर अलग-अलग खबरें आईं। आखिरकार अब हीरो नंबर 1 ने इन सब पर चुप्पी तोड़ी है। इसके बाद अब दोनों के बीच सब सामान्य होने के संकेत भी मिल रहे हैं।
हाल ही में गोविंदा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनकी शादी ठीक रहेगी और सुनीता उनके रिश्ते के लिए दुआ करती रहें। इसके कुछ घंटों बाद सुनीता ने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर शेयर की। इस फोटो में वह गोविंदा और उनकी मां निर्मला देवी के साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर के साथ सुनीता ने लिखा, “पुराने अच्छे दिन बहुत जल्द वापस आएंगे… जय माता दी।” उन्होंने एक रोमांटिक गाना मेरी दुनिया है भी पोस्ट में लगाया। उनकी बेटी टीना आहूजा ने भी इस पोस्ट पर दिल वाले इमोजी भेजकर अपना प्यार दिखाया।
गोविंदा ने दिया आरोपों का जवाब
सुनीता अहूजा को कई बार ये कहते हुए देखा गया कि गोविंदा ने अपने बच्चों और उनपर ध्यान नहीं दिया। उन्होंने ये तक कहा कि बेटे यशवर्धन के करियर के लिए भी गोविंदा ने कोई कोशिश नहीं की। अब एएनआई से बात करते हुए गोविंदा ने इन सभी बातों का जवाब दिया।
उन्होंने कहा, “जब मैंने पॉलिटिक्स छोड़ी, तो मुझे लगा कि कॉम्पिटिशन और जलन मेरे परिवार, खासकर मेरे बच्चों को परेशान कर सकती है। इसलिए मैंने अपने परिवार की खातिर पॉलिटिक्स छोड़ दी। मैंने साजिद नाडियाडवाला से यश की मदद करने के लिए भी कहा और उन्होंने उसे फिल्में कैसे बनती हैं, यह सीखने में मदद करने के लिए अपना केबिन तक दे दिया। घर पर मुझसे इस बारे में ज्यादा नहीं पूछा गया और मेरे घर पर ऐसा माहौल था, जिसमें यह माना जाता था कि मैं फिल्मों के मामले में नाकाम हूं।”
यह भी पढ़ें: क्या अल्लू अर्जुन से मिलने के लिए करना पड़ता है 42 नियमों का पालन, ‘पुष्पा’ को-स्टार ने बताई सच्चाई
अभिनेता ने आगे कहा, “अगर मेरे अपने परिवार में लोग ऐसा सोचने लगेंगे, तो मैं कहां जाऊंगा। मुझे कम से कम 18 डायरेक्टर, 19-20 प्रोड्यूसर मिले और जब भगवान ने मुझे समय दिया, तो मैंने अपनी पूरी मेहनत की है। यश मुझसे बेहतर एक्टर होगा। वह टेक्निकली मुझसे ज्यादा साउंड है।” इसके साथ ही उन्होंने सुनीता को धोखा देने के आरोप पर भी खुलकर बात की। इसके बारे में अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
