राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है और इसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। हालांकि, फिल्म को लेकर एक विवाद भी खड़ा हो गया है। खासतौर पर जान्हवी कपूर के किरदार और उनकी परफॉर्मेंस को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है।
कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म में अभिनेत्री के कुछ बोल्ड सीन कहानी की जरूरत से ज्यादा हैं। इसी वजह से निर्देशक और निर्माताओं को ऑनलाइन आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
क्यों लिया जान्हवी के सीन हटाने का फैसला?
निर्देशक बुची बाबू सना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जान्हवी कपूर के रोल को लेकर हुई आलोचना के बाद उन्होंने आखिरकार ‘पेद्दी’ से विवादित सीन हटा दिए हैं। यह कदम उन शॉट्स और रोमांटिक सीन पर आपत्तियों के बाद उठाया गया, जिन्हें महिलाओं के प्रति अपमानजनक माना गया था। निर्देशक ने कहा कि जान्हवी कपूर को बहुत ज्यादा बोल्ड दिखाने वाले हिस्सों पर सोशल मीडिया पर हुए हंगामे के बाद उन्होंने ‘पेद्दी’ से कुछ सीन हटा दिए हैं।
यह भी पढ़ें: ‘पेड्डी’ बैकलैश पर जान्हवी के समर्थन में उतरे को-एक्टर, बोले- बेवजह टारगेट किया जा रहा है
निर्देशक बोले- ‘गलतफहमी बढ़ गई थी’
निर्देशक बुची बाबू ने ‘इंडियन एक्सप्रेस’ के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि जान्हवी वाले कुछ सीन को लेकर गलतफहमी बढ़ गई थी। जान्हवी के किरदार ‘अचियम्मा’ को कई लोगों ने गलत समझा। दर्शकों ने ‘अचियम्मा’ के किरदार को लिखे जाने के तरीके पर सवाल उठाए थे। एक हिस्से और महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले समूहों ने फिल्म के रोमांटिक ट्रैक की आलोचना की थी। इसके बाद मेकर्स ने एलान किया कि महिलाओं के प्रति अपमानजनक माने जाने वाले सीन को काट दिया जाएगा।
बुची बाबू को मांगनी पड़ी माफी
विरोध बढ़ने पर बुची बाबू सना ने उन सीन को लेकर माफी मांगी और कहा कि उन्हें फिल्म से हटा दिया जाएगा। राम चरण और जान्हवी कपूर में से किसी ने भी अभी तक इस विवाद पर कोई टिप्पणी नहीं की है। बुची बाबू ने कहा, ‘मेरी राय में बहुत से लोगों ने जान्हवी कपूर के ट्रैक को एक अच्छी कहानी में अनावश्यक समझ लिया। उन्होंने कहा कि अपनी पिछली फिल्म के विपरीत ‘पेद्दी’ में उनका नजरिया जानबूझकर अलग रखा गया था। उनके अनुसार, मकसद राम चरण के किरदार ‘पेद्दी’ और उसके बदलाव के बीच अंतर दिखाना था। इस बदलाव की कहानी का एक हिस्सा जान्हवी के किरदार पर निर्भर था।
यह भी पढ़ें: ‘मैं सिंगल मॉम नहीं’, तलाक के बाद भी साथ हैं ईशा देओल-भरत, बेटियों के लिए बने एक टीम
निर्देशक ने माना कि गलती हुई
बुची बाबू ने यह भी माना कि कुछ जगहों पर फिल्म बनाने के तरीके में गड़बड़ हुई। उन्होंने कहा, ‘इस प्रक्रिया में कुछ शॉट्स ऐसे बन गए, जो गलत संदेश दे सकते थे। हमने उन्हें ठीक करने के लिए जरूरी कदम उठाए और उन्हें हटा दिया। जिन सीन की आलोचना हुई, उनमें जान्हवी का इंट्रोडक्शन शॉट भी शामिल था। जान्हवी के जिन सीन पर आपत्ति हुई है, उनमें एक वह सीन भी शामिल है, जिसमें राम चरण का किरदार पेद्दी, जान्हवी की मर्जी के बिना उसे किस करता है और कहता है कि उसे प्यार जाहिर करने का कोई और तरीका नहीं पता।
