साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हाल ही में दोनों ने अपनी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की झलकियां भी शेयर कीं, जिससे फैंस के बीच ‘VIROSH’ की शादी को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।
हालांकि शादी को काफी प्राइवेट रखा जाने वाला है, लेकिन खबर है कि अंबानी परिवार भी इस खास मौके का हिस्सा बनेगा। सूत्रों के मुताबिक मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी, ईशा अंबानी और श्लोका अंबानी इस शादी का हिस्सा होंगे और इसके लिए ये परिवार उदयपुर पहुंच चुका है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी में मेहमानों को साउथ इंडियन परंपरा की झलक देखने को मिलेगी। खाना केले के पत्तों पर परोसा जाएगा और स्वागत में नारियल पानी भी खास तौर पर रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि कपल ने अपनी शादी को परंपराओं से जोड़े रखने का फैसला किया है।
शादी की सजावट की बात करें तो फूलों से सजावट की जा रही है। कपल भारतीय संस्कृति और देश की समृद्ध फ्लोरल विरासत को इस जश्न में शामिल कर रहा है। इनकी शादी आलीशान होगी, लेकिन दोनों परिवारों की पंरपराओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बताया जा रहा है कि यह शादी सिर्फ करीबी परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में संपन्न होगी। वॉलीबॉल मैच, पूल पार्टी…उदयपुर में होगी विजय और रश्मिका की राजसी शादी, केले के पत्तों पर परोसा जाएगा खाना। पढ़ने के लिए क्लिक करें…
शादी को लेकर इतना क्रेज है कि वेन्यू के आसपास के ज्यादातर होटल पहले ही बुक हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट के मुताबिक, कई मीडिया हाउस प्रीमियम रेट पर सूट बुक करना चाहते थे, लेकिन होटल्स ने पहले से फुल बुकिंग का हवाला देते हुए मना कर दिया।
यह भी पढ़ें: ‘उस दर्द को ठीक किया जो दिया ही नहीं’, पहली सगाई टूटने के बाद रश्मिका मंदाना को विजय देवरकोंडा से मिला सच्चा प्यार
दोनों ने पिछले साल अक्तूबर में गुपचुप तरीके से सगाई कर ली थी। इसके बाद 22 फरवरी 2026 को कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा की। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने फैंस को धन्यवाद देते हुए लिखा कि ‘VIROSH’ नाम उन्हें उनके चाहने वालों ने दिया और अब वे अपनी शादी को भी इसी नाम से समर्पित कर रहे हैं – “The Wedding of VIROSH।”
