ताज़ा खबर
 

जब जेल में बंद थे अमर सिंह तो रवीना टंडन के अंकल ने सब कुछ गिरवी रख कराई थी जमानत, अमिताभ ने पूछा भी नहीं था

अमर सिंह ने बताया था कि जब वो जेल में बंद थे तब भी अमिताभ बच्चन उन्हें मिलने नहीं आए न ही कोई मदद की। उस मुश्किल वक़्त में रवीना टंडन के अंकल ने अपनी प्रॉपर्टी गिरवी रखकर उनकी जमानत करवाई थी।

amar singh, amitabh bachchan, amar singh amitabh bachchan friendshipअमर सिंह और अमिताभ बच्चन के बीच एक समय गहरी दोस्ती थी (Photo- Indian Express Archive)

अमिताभ बच्चन और अमर सिंह के बीच की दोस्ती ने जितनी सुर्खियां नहीं बटोरी उससे अधिक कहीं उनके रिश्ते में आई खटास की बातें हुई हैं। दोनों की दोस्ती करीब 20 साल लंबी चली लेकिन आखिर में कुछ ऐसा हुआ कि दोनों सार्वजनिक रूप से इस रिश्ते के टूटने की बातें करने लगे। अमर सिंह ने तो अमिताभ बच्चन पर कई आरोप लगाए और उन्हें डरपोक तक कह दिया। उन्होंने अमिताभ बच्चन को लेकर कहा कि उस आदमी ने मेरी भावनात्मक हत्या कर दी है। अमर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि जब वो जेल में बंद थे तब भी अमिताभ बच्चन उन्हें मिलने नहीं आए न ही कोई मदद की।

न्यूज एक्स नामक चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया था, ‘मैं उस वक्त जेल में था। जब मुझे बेल के लिए 2 करोड़ 50 लाख रुपए की जरूरत थी तब कोई सामने नहीं आया। मुझे कोई सहारा देने नहीं आया, कोई बच्चन (अमिताभ बच्चन) मेरी मदद के लिए नहीं आया।’

अमर सिंह ने बताया उस वक्त जब उनकी मदद मदद के लिए कोई सामने नहीं आया तब रवीना टंडन के अंकल ने अपना सबकुछ गिरवी रखकर उन्हें ज़मानत दिलाई थी। उन्होंने बताया, ‘एक शख्स जिनकी मैने मदद की थी वो अपनी सभी प्रॉपर्टी पेपर्स के साथ आए। रवीना टंडन के अंकल ने अपनी पत्नी के साथ आकर बेल की राशि 2 करोड़ 50 लाख के बदले अपनी संपत्ति गिरवी रखी और मेरी जमानत करवाई।’

इस इंटरव्यू के दौरान भी अमिताभ बच्चन को लेकर अमर सिंह का दर्द छलका और उन्होंने कहा कि मुश्किल वक्त में मैंने जिसकी मदद की वही इंसान एक इंटरव्यू में कहता है कि मेरी जिंदगी में अमर सिंह का कोई अस्तित्व नहीं है।

 

एक समय अमर सिंह और बच्चन परिवार के बीच काफी गहरी दोस्ती हुआ करती थी। अमर सिंह अमिताभ के परिवार की तरह थे और कहा जाता है कि अमिताभ के घर में अमर सिंह का अलग कमरा होता था। लेकिन दोनों के रिश्ते में साल 2012 में दरार आनी शुरू हुई।

 

इसके बारे में खुद अमर सिंह ने बताया था कि अंबानी परिवार के घर एक पार्टी का आयोजन हुआ था। इस पार्टी में अमर सिंह के साथ बच्चन परिवार भी शामिल हुआ था। पार्टी के दौरान जया बच्चन और अमर सिंह में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस झगड़े में अमिताभ ने अपनी पत्नी का साथ दिया जो कि अमर सिंह को रास नहीं आया। इसी के बाद से दोनों के रिश्ते खराब होने शुरू हुए थे।

Next Stories
1 चुनावी राज्य में ये पोस्टर चस्पा हो जाएं, रिजल्ट खुद आ जाएगा- BJP का चुनावी पोस्टर शेयर कर बोले पुण्य प्रसून बाजपेयी तो आने लगे ऐसे कमेंट
2 तापसी-अनुराग पर IT रेडः बोलीं कंगना- ये सिर्फ टैक्स चोर नहीं, ‘ब्लैक मनी’ का हुआ बड़ा लेन-देन
3 जब गोविंदा प्रोड्यूसर तक पहुंचने के लिए उनके नौकर को लगाने लगे मस्का, कहलाने लगे थे ‘सोने की मुर्गी’; पढ़ें
ये पढ़ा क्या?
X