ओटीटी की दुनिया में वेब सीरीज का बोलबाला लंबे समय से चलता आ रहा है। फिल्मों से ज्यादा ओटीटी लवर्स सीरीज को देखना पसंद करते हैं। द फैमिली मैन सीरीज को दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। एक्शन, थ्रिलर और इमोशन वाली इस सीरीज के एक किरदार को इतना ज्यादा पसंद किया गया कि वह इसकी पहचान बन गया। जब भी दमदार वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का जिक्र होता है, तो इसका एक रोल सबसे ज्यादा याद आता है, जिसने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

सीरीज की जान बना ये किरदार

‘द फैमिली मैन’ में मनोज बाजपेयी ने लीड किरदार की भूमिका निभाई है। सीजन 1 से लेकर सीजन 3 तक उनके रोल का क्रेज फीका पड़ता नजर नहीं आया। श्रीकांत तिवारी के रोल में मनोज ने तारीफ के काबिल काम किया है, और उनकी डायलॉग डिलीवरी से लेकर बॉडी लैंग्वेज ने इस रोल को अमर बनाने का काम किया। सोशल मीडिया पर आज भी लोगों के बीच इस सीरीज के मीम्स वायरल होते रहते हैं।

वेब सीरीज के सीजन 3 में जयदीप अहलवात की एंट्री ने सीरीज को और बेहतरीन बनाने का काम किया। रुकमा भाई के किरदार में जयदीप की परफॉर्मेंस लोगों को दमदार लगी। सीजन 3 की कहानी को अधूरे मोड़ पर छोड़ दिया गया। इससे ही साफ हो गया कि द फैमिली मैन का चौथा सीजन और भी ज्यादा मजेदार होने वाला है।

यह भी पढ़ें: पर्दे के पीछे: जब ‘धुरंधर’ में जिंदा हुआ 26/11 का दर्द, सन्नाटे में डूबा सेट, भावुक हुए अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल

तीनों सीजन में कायम रहा जलवा

श्रीकांत तिवारी के किरदार का जलवा सीजन 1 से लेकर सीजन 3 तक कायम रहा। कभी गंभीर, कभी मजाकिया तो कभी भावुक अवतार में मनोज बाजपेयी ने कमाल का काम किया। हर शेड में यह रोल यादगार बन गया, और यही वजह है कि सीरीज के डायलॉग्स सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होत हैं। इस वेब सीरीज का नाम उन चुनिंदा सीरीज की लिस्ट में शामिल किया जाता है, जिनकी कहानी से ज्यादा किरदारों का जिक्र होता है। इससे पता चलता है कि वह एक किरदार पूरी सीरीज की पहचान बनकर सामने आया है।