क्राइम थ्रिलर जॉनर की सीरीज देखने के शौकीनों के बीच ओटीटी की एक हिट सीरीज का जिक्र हमेशा चलता है, जिसके 3 सीजन आ चुके हैं। इतना ही नहीं, उस सीरीज की पॉपुलैरिटी का यह आलम है कि अब उसके ऊपर बड़े पर्दे पर फिल्म भी जल्द ही रिलीज होने वाली है। अमर किरदार की खास पेशकश में जिक्र आज उस बेहतरीन सीरीज का कर रहे हैं, जिसका एक किरदार सबसे ज्यादा मशहूर हुआ। इतना ही नहीं, वह लीड एक्टर वाले अभिनेता की पहचान भी बन गया।
अमेजन प्राइम वीडियो की हिट सीरीज मिर्जापुर का जिक्र हमेशा ओटीटी लवर्स के बीच चलता है। इसमें कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया के किरदार को सबसे ज्यादा पसंद किया गया, लेकिन आज जिक्र उस एक चुनिंदा रोल की कर रहे हैं, जिसके बिना यह सीरीज अधूरी है और वहीं किरदार इस सीरीज की पहचान बनकर भी उभरा है।
कालीन भैया का किरदार साबित हुआ अमर
मिर्जापुर सीरीज में पंकज त्रिपाठी ने अखंडानंद त्रिपाठी का किरदार अदा किया, जिन्हें सीरीज के अंदर कालीन भैया के नाम से भी जाना गया। इस सीरीज में अभिनेता पंकज ने गैंगस्टर के किरदार में तारीफ के काबिल काम किया है। तीनों सीजन में उनका अभिनय सराहना के काबिल रहा। इतना ही नहीं, मिर्जापुर द फिल्म में भी लोगों को कालीन भैया का रोल बड़े पर्दे पर देखने की एक्साइटमेंट है।
यह भी पढ़ें: हीरोइन बनने से पहले 13 साल की उम्र में श्रीदेवी ने निभाया था मां का किरदार, रजनीकांत बने थे उनके बेटे| रील गाथा
अगर आपने अभी तक बड़े पर्दे पर इस सीरीज को नहीं देखा है, तो वीकेंड पर एक साथ इस सीरीज के तीनों सीजन देख सकते हैं। हालांकि, ऐसा संभव नहीं है कि क्राइम थ्रिलर जॉनर के शौकीनों ने इस सीरीज को मिस कर दिया होगा। इस सीरीज में अपशब्द है, जिसकी वजह से आप परिवार के साथ नहीं देख सकते हैं, लेकिन लोगों ने अकेले में इसका लुत्फ काफी उठाया है। सीरीज की दीवानगी लोगों के बीच इतनी ज्यादा है कि सोशल मीडिया पर इसके मीम्स भी सबसे ज्यादा बनते हैं, और सीरीज में नजर आने वाले तमाम कलाकारों की चर्चा भी खूब होती है।
