हिंदी सिनेमा के शौकीनों के बीच चुनिंदा शानदार फिल्मों के किरदार भी चर्चा का विषय रहते हैं। फिल्म को रिलीज हुए भले ही कितने साल ना हो जाए, लेकिन कुछ रोल लोगों के दिल और दिमाग में खास जगह बना लेते हैं। जनसत्ता एंटरटेनमेंट की अमर किरदार की खास पेशकश में जिक्र साल 1987 की एक हिट फिल्म का कर रहे हैं, जिसमें अनिल कपूर लीड भूमिका में नजर आए थे। खैर, एक अन्य मशहूर कलाकार का किरदार इस फिल्म से अमर साबित हुआ। चलिए फिर बगैर समय लगाए इसके बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।

फिल्मों की दुनिया में अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि कोई एक किरदार उस मूवी की पहचान बन जाता है। ऐसा ही कुछ अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी स्टारर ‘मिस्टर इंडिया’ के साथ हुआ। फिल्म की कहानी और दमदार एक्टिंग को सराहा गया, लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियों का हिस्सा एक दिग्गज एक्टर का किरदार बना, जिसका एक डायलॉग ही पूरी फिल्म पर भारी पड़ता नजर आया था।

अमरीश पुरी का किरदार साबित हुआ अमर

फिल्मों के अमर किरदारों का जिक्र होगा, तो मिस्टर इंडिया फिल्म से अमरीश पुरी के किरदार को नजरअंदाज करना लगभग असंभव है। खलनायक मोगैम्बो की भूमिका को दिवंगत एक्टर ने बखूबी निभाया था, और उनका एक डायलॉग मौगेम्बो खुश हुआ सबसे ज्यादा हिट हुआ। अमरीश पुरी के बेहतरीन किरदारों की लिस्ट में मिस्टर इंडिया फिल्म के मौगेम्बो रोल को जरूर शामिल किया जाता है।

Award Banner

यह भी पढ़ें: The 50 Grand Finale: कब होगा ‘द 50’ का ग्रैंड फिनाले, इन 4 कंटेस्टेंट्स ने जीता फाइनल का टिकट

क्लासिक फिल्म मिस्टर इंडिया की कहानी अरुण वर्मा (अनिल कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक अनाथालय चलाने वाला नेक दिल इंसान होता है। कहानी में बड़ा ट्विस्ट आता है, जब वह एक जादुई घड़ी पहनकर गायब हो जाता है। इसके बाद वह मोगैम्बो से देश को बचाता है। बता दें कि फिल्म में मोगैम्बो एक सनकी खलनायक है, जो भारत को तबाह कर उस पर कब्जा करने की साजिश रचता है। इस किरदार की भूमिका को अमरीश पुरी ने बेहतरीन ढंग से अदा किया। यह कहना लाजमी होगा कि उनकी तरह इस रोल की भूमिका को शायद कोई और अदा नहीं कर पाता।