टीवी के फेमस कपल अली गोनी और जैस्मीन भसीन करीब 6 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर इनके फैंस इनकी शादी को लेकर अटकलें लगाते रहते हैं। दोनों को साथ में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन अब लगता है कि इनके फैंस को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

हाल ही में अली गोनी ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी के बारे में बात की है। एक्टर के मुताबिक, उनकी शादी की खुशखबरी कभी भी सुनने मिल सकती है। एक्टर ने बताया है कि वो जैस्मीन से शादी कब करेंगे।

यह भी पढ़ें- ‘104 डिग्री बुखार में शूट’, अक्षरा सिंह ने अक्षय कुमार के साथ ‘घिस घिस घिस’ गाने के बारे में किया खुलासा

इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बात करते हुए एक्टर अली गोनी ने बताया, ‘अब उनके घर से भी काफी प्रेशर आ रहा है। उनकी मां का कहना है कि जल्द ही अब शादी कर लो।’ इस पर जब उनसे पूछा जाता है कि जैस्मीन का क्या कहना है तो अली बताते है कि जैस्मीन तैयार है, ऐसा कुछ भी नहीं है। मैं भी तैयार हूं। इसके बाद एक्टर जो बोलना चाह रहे होते है वो शब्दों में नहीं कह पाते। आखिर में अली ने बस ये कहा कि हो सकता है कि ‘आप जल्द ही हमारी शादी के बारे में सुने।’

इसके बाद होस्ट उनसे और बातें निकलवाने के लिए पूछते हैं कि क्या इस साल ऐसा हो सकता है तो अली का जवाब होता है, शायद हां, हो सकता है। अली ने वैसे कोई सीधा जवाब ना दिया हो लेकिन उनके इस बयान से साफ है कि शादी की प्लानिंग पर दोनों ध्यान दे रहें हैं। दोनों काफी समय से एक दूसरे के साथ ही रहते हैं। दोनों को एक दूसरे के परिवार वालों के साथ भी देखा जाता है।

यह भी पढ़ें- ‘यह सिर्फ कहानी नहीं, हमारी विरासत है’, फिल्म ‘रामायण’ के लक्ष्मण रवि दुबे का बड़ा बयान

दोनों अपने कामों में बिजी

इन दिनों जहां एक तरफ अली को ‘लाफ्टर शेफ्स’ में देखा जा रहा है तो वहीं जैस्मीन ‘खतरों के खिलाड़ी’ के शूट में बिजी हैं। बात करें फैंस की तरफ से दोनों को मिलने वाले प्यार की, तो सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को मिले जुले रिएक्शन मिलते हैं।

कुछ लोग इन्हें प्यार करते है और वहीं कई बार जैस्मीन और अली को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। कई लोग दोनों के अलग धर्म होने की वजह से उनके रिश्ते पर सवाल उठाते दिखाई देते हैं। हालांकि इन बातों पर एक्टर्स ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

कब हुई थी अली-जैस्मीन के रिश्ते की शुरूआत

अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने साल 2020 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था, लेकिन शुरुआत में उन्होंने अपने रिश्ते को निजी रखा था। बाद में जब अली गोनी जैस्मिन का साथ देने के लिए रियलिटी शो बिग बॉस 14 में पहुंचे, तब उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई। शो के बाद आगे चलकर अली और जैस्मिन ने भी सार्वजनिक रूप से अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया।