यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म अल्फा का टीजर रिलीज हो चुका है लेकिन फैंस मेकर्स से नाराज नजर आ रहें हैं। 1 मिनट 55 सेकेंड के इस टीजर में आलिया भट्ट और बॉबी देओल नजर आए। आलिया को एक्शन करता देख जहां लोगों ने तारीफ की तो वहीं शरवरी वाघ को टीजर में मिसिंग देखकर मेकर्स पर सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें- बॉबी देओल को याद आया परिवार का मुश्किल दौर, बताया सबसे ज्यादा तकलीफ में थे धर्मेंद्र
शरवरी वाघ दिखीं लापता
फिल्म ‘अल्फा’ शुरु से इस चर्चा में रही है कि आलिया के साथ एक्ट्रेस शरवरी वाघ भी उनके साथ एक्शन करतीं दिखेंगी। फिल्म का पोस्टर भी यही इशारा करता है लेकिन जब शरवरी को इस टीजर से गायब पाया गया तो यूजर्स इस पर सवाल उठाने लगे। यूजर्स को ये बात अच्छी नहीं लगी कि इस टीजर में शरवरी गायब हैं। इस टीजर के यूट्यूब वीडियो पर यूजर्स अपने रिएक्शन दर्ज कर रहें हैं। साथ ही फिल्म के टीजर की निंदा करते भी नजर आए। लोगों ने फिल्म के टीजर की तुलना आलिया भट्ट के मेक माय ट्रिप एड से कर दी।
साथ ही फिल्म की खामियों पर सवाल उठाते हुए स्पाई युनिवर्स का मजाक बनाया। वहीं ऑडियंस के एक वर्ग को ये पसंद भी आया और लोग इस बात से खुश नजर आए कि उन्हें इस स्पाई युनिवर्स में भारत-पाकिस्तान से जुड़ी कोई कहानी देखने नहीं मिलेगी।

कैसा है ‘अल्फा’ का टीजर
यशराज फिल्म्स के स्पाई युनिवर्स की मोस्ट अवेटिड फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी वाघ और अनिल कपूर नजर आएंगे। फिल्म का टीजर जारी हो चुका है। टीजर में आलिया भट्ट और बॉबी देओल नजर आ रहे हैं। फिल्म में बॉबी ने आलिया के पिता का रोल प्ले किया है और वो एक सीक्रेट संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने एक सीक्रेट मिशन के लिए आलिया को बचपन से तैयार किया हैं।
ये एक बिल्कुल एक्शन पैक्ड टीजर था। दुश्मनों से लड़तीं आलिया को दमदार एक्शन अवतार में देखना उनके फैंस के लिए एक तोफे जैसा है, इससे पहले भी एक्ट्रेस ने फिल्म जिगरा में एक्शन रोल प्ले किया था। बात करें बॉबी देओल की तो, एक बार फिर एक्टर को पावर पैक्ड एक्शन में देखा जाएगा।
यह भी पढ़ें- जब राज कपूर के रूसी फैन ने अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा से नही लिया किराया, बताया अनसुना किस्सा
फिल्म ‘अल्फा’
फिल्म ‘अल्फा’ का आज टीजर जारी हुआ और जल्द ही ट्रेलर भी देखने मिलेगा। बता दें कि पहले ये फिल्म की 10 जुलाई 2026 को रिलीज होने वाली थी लेकिन टीजर रिलीज के बाद इसमें बदलाव देखने को मिला है और अब ये स्पाई थ्रिलर 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट और बॉबी देओल के अलावा अभिनेता अनिल कपूर और शरवरी वाघ भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
