Alpha Movie Review: आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर फिल्म ‘ऐल्फा’ आखिरकार 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और खास बात यह है कि यह फ्रेंचाइज की पहली फीमेल-लीड स्पाई थ्रिलर है।
फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है, जबकि इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। ‘ऐल्फा’ में आलिया और शरवरी के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। वहीं, फिल्म में ऋतिक रोशन का खास कैमियो भी देखने को मिल रहा है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।
यह भी पढ़ें- Jailer 2 Teaser: एक्शन, स्वैग और थलाइवा का जलवा! ‘जेलर 2’ का पहला टीजर रिलीज, जानें कब आएगी फिल्म
अनिल कपूर ने ‘ऐल्फा’ को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि यह फिल्म हीरो और हीरोइन की पारंपरिक सोच से अलग है। उन्होंने कहा, “लंबे समय तक हमने सिनेमा को ‘मेल लीड’, ‘फीमेल लीड’, ‘हीरो’ और ‘हीरोइन’ जैसे लेबल्स के जरिए देखा है। लेकिन अब दर्शक बदल चुके हैं और कहानी कहने का तरीका भी विकसित हुआ है। ‘ऐल्फा’ की सबसे खास बात यही है कि यह उन पुरानी परिभाषाओं को चुनौती देती है। ‘ऐल्फा’ होना कभी भी जेंडर पर निर्भर नहीं रहा। यह आपकी मौजूदगी, दृढ़ विश्वास, साहस और कहानी को आगे बढ़ाने की क्षमता के बारे में है। आज के दर्शक किसी कैटेगरी से नहीं, बल्कि मजबूत ‘मेन कैरेक्टर एनर्जी’ से जुड़ते हैं।”
कलाकारों और दमदार कॉन्सेप्ट को लेकर बनी चर्चा के अलावा ”ऐल्फा’से बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी शुरुआत की उम्मीद की जा रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर इस स्पाई थ्रिलर की पहले दिन 5 से 7 करोड़ रुपये नेट की ओपनिंग हो सकती है। रिव्यू जानने के लिए पढ़ते रहिए…
ऐल्फा के रिलीज डे की कमाई
ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, 'अल्फा' ने शुक्रवार रात 8 बजे तक देशभर में चल रहे 6,490 शोज़ से लगभग 6.25 करोड़ रुपये (नेट) का कलेक्शन किया है।
फिल्म ऐल्फा में बॉबी देओल की तारीफ
X पेज @TimesOfBwood ने पोस्ट किया, Alpha एक स्टाइलिश और रोमांच से भरपूर फिल्म है, जिसे Alia Bhatt के दमदार प्रदर्शन ने नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। Hrithik Roshan का कैमियो किसी जादू से कम नहीं है। उनका स्वैग और स्टार पावर स्क्रीन को रोशन कर देता है। Bobby Deol एक प्रभावशाली और खौफनाक प्रतिपक्षी के रूप में शानदार नजर आते हैं, जिनकी स्क्रीन प्रेजेंस बेहद दमदार है।
'धुरंधर' की नकल करने की कोशिश
एक एक्स यूजर @SAMTHEBESTEST_ ने लिखा, "धुरंधर, एक भारतीय सैनिक 20 साल तक पाकिस्तान में अंडरकवर एजेंट बनकर रहता है। अल्फा, एक पाकिस्तानी सैनिक 20 साल तक भारत में अंडरकवर एजेंट बनकर रहता है। बस नकल का नतीजा"
फिल्म ऐल्फा ने कमाए 2.49 करोड़ रुपये
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, 'ऐल्फा' पहले दिन देशभर में 4,033 शो में प्रदर्शित हो रही है। फिल्म ने दोपहर 3 बजे तक भारत में अनुमानित 2.49 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन लगभग 2.94 करोड़ रुपये रहा है। हालांकि, पहले दिन के अंतिम बॉक्स ऑफिस आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं।
Alpha Movie Review: आलिया-शरवरी ने की फिल्म स्टाइलिश एंटरटेनर
ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टूटेजा ने 'ऐल्फा' के इंटरवल रिव्यू में लिखा, "अब तक 'ऐल्फा' एक स्टाइलिश एक्शन एंटरटेनर साबित हुई है। इसे हॉलीवुड फिल्म की तरह बनाया गया है। स्पाई यूनिवर्स की अब तक की फिल्मों से यह बिल्कुल अलग नजर आती है। सबसे अच्छी बात यह है कि बॉलीवुड के लिहाज से इसकी कहानी ओरिजिनल लगती है। उम्मीद है कि दूसरा हाफ और भी मजेदार होगा।"
आलिया भट्ट की एक्टिंग अच्छी लेकिन कच्ची कहानी
X पेज Pan India Review ने आलिया भट्ट की फिल्म 'Alpha' के इंटरवल रिव्यू में लिखा, "Alpha इंटरवल रिव्यू: धुरंधर फैंस, आज का दिन आपका है। फिल्म का पहला हाफ बेहद औसत से भी नीचे है। एक तथाकथित सुपर-सोल्जर का आराम से फ्रेंच फ्राइज और जंक फूड खाते दिखना फिल्म की विश्वसनीयता पूरी तरह तोड़ देता है। दोनों गाने बिल्कुल भी प्रभाव नहीं छोड़ते। बैकग्राउंड स्कोर वाकई शानदार है और फिल्म की गिनी-चुनी अच्छी बातों में से एक है।
स्क्रीनप्ले काफी जल्दबाजी में लिखा हुआ लगता है, जिससे कई दृश्य असर छोड़ने में नाकाम रहते हैं। बॉबी देओल का हरियाणवी लहजा भी विश्वसनीय नहीं लगता। कई ऐसे सीन, जिन्हें कूल दिखाने की कोशिश की गई है, वे अनजाने में मजाकिया बन गए हैं।
आलिया भट्ट से फिल्म की सबसे बड़ी ताकत होने की उम्मीद थी, लेकिन कमजोर लेखन ने उनके किरदार को सीमित कर दिया। शानदार एंट्री और ईमानदार परफॉर्मेंस के बावजूद उन्हें दमदार पल नहीं मिले। अब तक शरवरी की स्क्रीन प्रेजेंस ज्यादा मजबूत नजर आ रही है और वह बेहतर प्रभाव छोड़ रही हैं। उम्मीद है कि दूसरा हाफ इस फिल्म को संभाल ले।"
फिल्म को एक्स पर मिली 3.5 स्टार रेटिंग
फिल्म क्रिटिक्स और एनालिस्ट सिनेहब के एक्स अकाउंट पर फिल्म की तारीफ की गई है। इसकी तरफ से लिखा गया है, "तो, जो लोग #dhurandhar के बाद #yrf का मज़ाक उड़ा रहे थे, उन्हें इसका जवाब मिल गया है; क्योंकि जब इस लेवल की फ़िल्म बनाने और उसे पेश करने की बात आती है – और वह भी महिला कलाकारों के साथ – तो यह वाकई ऐतिहासिक है!"
Alpha Movie Review and Release LIVE Updates: बॉबी देओल के लुक्स की हो रही तारीफ
X यूजर @vineetakumar_ ने फिल्म Alpha पर अपनी शुरुआती प्रतिक्रिया साझा करते हुए लिखा, "बॉबी देओल 'अल्फा' में पहले ही सीन से दमदार अंदाज में नजर आते हैं। अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन कर्नल लखावत का किरदार फिल्म की सबसे बड़ी ताकत और कहानी को आगे बढ़ाने वाली मुख्य शक्ति लगता है।"
Alpha Movie Review: सोशल मीडिया पर हो रही अल्फा की तारीफ
श्रेया त्यागी नाम की यूजर ने एक्स पर 'अल्फा' के फर्स्ट हाफ की तारीफ की है। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी कई हॉलीवुड फिल्मों के कॉन्सेप्ट्स का मिश्रण लगती है, लेकिन अगर इस बात को नजरअंदाज करें तो अब तक फिल्म काफी दिलचस्प है। स्क्रीनप्ले इतना टाइट है कि पहले हाफ में कहीं भी बोरियत महसूस नहीं होती।
Alpha Movie Release LIVE Updates: 'अल्फा' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'अल्फा' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए यश राज फिल्म्स स्टूडियो पहुंचीं। इस दौरान उनके पति रणबीर कपूर स्क्रीनिंग में नजर नहीं आए।
Alpha Movie Star Rating: आलिया भट्ट की फिल्म को मिली 2.5 स्टार रेटिंग
फिल्म क्रिटिक रवि चौधरी ने एक्स पर फिल्म को लेकर रिव्यू और रेटिंग दी है। उनका कहना है कि 'अल्फा' एक ऐसी फिल्म है जो अपने दमदार एक्शन, शानदार विजुअल्स और कलाकारों की बेहतरीन परफॉर्मेंस से प्रभावित करती है, लेकिन इसकी साधारण और अनुमानित कहानी इसे पूरी तरह यादगार बनने से रोक देती है। फिल्म में बॉबी देओल का स्क्रीन प्रेजेंस सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरता है। सीमित स्क्रीन टाइम मिलने के बावजूद वह हर सीन में जबरदस्त प्रभाव छोड़ते हैं। वहीं आलिया भट्ट ने भी इमोशनल और एक्शन दोनों तरह के दृश्यों में पूरी ईमानदारी से अभिनय किया है। निर्देशन, एक्शन, VFX, सिनेमैटोग्राफी, बैकग्राउंड स्कोर और प्रोडक्शन वैल्यू YRF Spy Universe के स्तर के अनुरूप हैं और बड़े पर्दे पर शानदार अनुभव देते हैं। फिल्म में YRF Spy Universe से जुड़े कई कनेक्शन, कैमियो और सरप्राइज एंट्री भी हैं, जो फैंस को पसंद आएंगी। हालांकि इसकी सबसे बड़ी कमजोरी कहानी है, जो शुरुआत से ही काफी हद तक अनुमानित लगती है और दर्शकों को चौंकाने वाले ट्विस्ट बहुत कम हैं। पहला हाफ दिलचस्प है, लेकिन दूसरे हाफ की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। हालांकि क्लाइमैक्स रोमांचक है और फिल्म का अंत अच्छे नोट पर होता है। कुल मिलाकर, अगर आप बॉबी देओल, आलिया भट्ट, स्टाइलिश एक्शन और YRF Spy Universe के विस्तार के लिए फिल्म देखना चाहते हैं तो यह आपको मनोरंजन देगी, लेकिन अगर आप नई और अप्रत्याशित कहानी की उम्मीद कर रहे हैं, तो यह फिल्म आपको थोड़ा निराश कर सकती है। रवि चौधरी ने फिल्म को 2.5 रेटिंग दी है।
YRF ने 'अल्फा' को भारत में बड़े स्तर पर रिलीज किया है। फिल्म को देशभर में 2,750 स्क्रीन पर 9,000 शो मिले हैं, जो इसकी व्यापक रिलीज को दर्शाता है।
Alpha Film Review LIVE Updates : 'अल्फा' के लिए एआर रहमान ने आलिया भट्ट को दी शुभकामनाएं
संगीतकार एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'अल्फा' की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "@aliaa08 और #alpha की पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं। @AnilKapoor @thedeol #sharvari @yrf @shivrawail #adityachopra #akshaywidhani." एआर रहमान के इस पोस्ट के बाद फैंस भी फिल्म 'अल्फा' को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।
Alpha Film Review LIVE Updates : प्रभास ने की आलिया भट्ट की फिल्म की तारीफ
प्रभास ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'अल्फा' का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, "‘अल्फा’ का ट्रेलर शानदार और बेहद दमदार लग रहा है। आलिया, YRF और पूरी टीम को 3 जुलाई के लिए ढेरों शुभकामनाएं।" आलिया भट्ट ने प्रभास की इस स्टोरी को रीपोस्ट करते हुए जवाब में लिखा, "बहुत-बहुत धन्यवाद... आपका तहे दिल से शुक्रिया।"
Alpha Film Review LIVE Updates : यश राज फिल्म्स ने दर्शकों से की अपील
फिल्म रिलीज होने से ठीक एक रात पहले यशराज फिल्म्स ने एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही में दर्शकों से अपील की है। "आपका मिशन है इन राज़ों को सुरक्षित रखना! स्पॉइलर्स और पायरेसी को साफ़ 'ना' कहें। #alpha सिर्फ सिनेमाघरों में देखें।"
Alpha Film Review LIVE Updates : 'अल्फा' एडवांस बुकिंग रिपोर्ट
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर 'अल्फा' ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में अच्छी शुरुआत की है। फिल्म ने पहले दिन (Day 1) के लिए अब तक 3.06 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है। हालांकि, अगर ब्लॉक्ड सीट्स (Blocked Seats) को भी शामिल किया जाए, तो पहले दिन का कुल एडवांस कलेक्शन बढ़कर 5.39 करोड़ रुपये हो जाता है। इस आंकड़े से पता चलता है कि फिल्म को शुरुआती दिन में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और रिलीज के साथ इसकी ओपनिंग में और बढ़ोतरी की उम्मीद की जा रही है।
Alpha Film Review LIVE Updates : आलिया और शरवरी ने फैंस से की अपील
फिल्म अल्फा की रिलीज से एक दिन पहले यशराज फिल्म्स ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी दर्शकों से फिल्म के स्पॉइलर साझा न करने और पायरेसी से दूर रहने की अपील करती नजर आईं। दोनों अभिनेत्रियों ने दर्शकों से आग्रह किया कि वे अल्फा का आनंद केवल सिनेमाघरों में जाकर लें और फिल्म देखने का अनुभव दूसरों के लिए भी खराब न करें।
Alpha Film Review LIVE Updates : फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट जारी
सिनेमाघरों में रिलीज से पहले आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म अल्फा में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सुझाव पर कई बदलाव किए गए। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में मौजूद चाकू मारने वाले कुछ हिंसक दृश्यों को कम प्रभावशाली बनाने और एक आपत्तिजनक शब्द हटाने का निर्देश दिया। इन बदलावों के बाद फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट जारी किया गया।
Alpha Film Review LIVE Updates : बॉक्स ऑफिस पर 7 से 8 करोड़ की ओपनिंग
ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई थ्रिलर फिल्म अल्फा पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 7 से 8 करोड़ रुपये की नेट ओपनिंग कर सकती है। यह फिल्म इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसे लेकर दर्शकों के बीच अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।
Alpha Film Review LIVE Updates : अल्फा की स्पेशल स्क्रीनिंग
आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होने के लिए उनके परिवार के सदस्य महेश भट्ट, सोनी राजदान और शाहीन भट्ट यशराज फिल्म्स स्टूडियो पहुंचे। रिलीज से पहले आयोजित इस खास स्क्रीनिंग में परिवार ने आलिया और पूरी टीम का हौसला बढ़ाया।
Alpha Film Review LIVE Updates : आलिया भट्ट का अल्फा के लिए पोस्ट
फिल्म अल्फा की रिलीज से एक दिन पहले आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह और शरवरी कार में सफर के दौरान फिल्म के गानों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, "अच्छा म्यूजिक, स्वादिष्ट पॉपकॉर्न और बेहतरीन साथ... अब मिलते हैं सिनेमाघरों में।"
Alpha Film Review LIVE Updates : 'अल्फा' पर ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने क्या लिखा
ट्रेड एनालिस्ट जोगिंदर टुटेजा ने एक्स पर फिल्म अल्फा की एडवांस बुकिंग को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "तो अंदाजा लगाइए, 'अल्फा' को एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। पिछले कुछ महीनों से चल रही तमाम चर्चाओं और शोर-शराबे के बावजूद अब यह फिल्म सिर्फ ठीक-ठाक नहीं, बल्कि उम्मीद से बेहतर ओपनिंग करने के लिए तैयार दिख रही है।"
Alpha Film Review LIVE Updates : रिद्धिमा कपूर साहनी ने दी आलिया भट्ट को शुभकामनाएं
आलिया भट्ट की ननद और ऋषि कपूर-नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फिल्म अल्फा की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा, "अल्फा टीम, आप सभी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।"
Alpha Film Review LIVE Updates : शरवरी वाघ ने फैंस से की अपील
गुरुवार को शरवरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपनी फिल्मों अल्फा और मैं वापस आऊंगा के स्टैंडीज़ के बीच खड़ी नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा, "एक फिल्म सिनेमाघरों में है और दूसरी कल रिलीज हो रही है। इसके लिए मैं शब्दों से परे आभारी हूं।"
