Alpha Box Office Collection Day 5: ट्रेड ट्रैकर सैकनिल्क के अनुसार, YRF स्पाई यूनिवर्स की नई फिल्म ‘ऐल्फा’ ने रिलीज के 5 दिन में दुनिया भर में 70.03 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी अभी 50 करोड़ रुपये कमाने से भी काफी दूर है। फिल्म ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को भारत में 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर इस फिल्म के दिन भर में 7,173 शो चले।
सोमवार की कमाई के मुलाबले मंगलवार को इसमें हल्का सा उछाल आया। इसके साथ ही ‘ऐल्फा’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 42.10 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 0.23 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने पांचवें दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे वहां कुल ग्रॉस कलेक्शन 19.80 करोड़ रुपये और इस तरह दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 70.03 करोड़ रुपये हो गया है।
यह भी पढ़ें: ‘तारक मेहता…’ फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में विक्की कौशल ने किया बारातियों का स्वागत, सामने आया वीडियो
‘धमाल 4’ से होगी टक्कर
शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ऐल्फा’ 3 जुलाई को सिनमाघरों में रिलीज हुई थी। उस समय इस मूवी को अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ से टक्कर मिली थी। अब दो दिन बाद 10 जुलाई को अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ आ रही है। ऐसे में ‘ऐल्फा’ की राह और मुश्किल होने वाली है। जिसे देख कर लग रहा है कि फिल्म को 50 करोड़ कमाने के लिए भी अभी कुछ और दिन लग सकते हैं।
क्या है ‘ऐल्फा’ की कहानी
‘ऐल्फा’ की कहानी सीता (आलिया भट्ट) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे बचपन से दुनिया से दूर रखकर पाला गया और लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह (बॉबी देओल) ने उसे एक खतरनाक गुप्त एजेंट के रूप में तैयार किया। सीता हमेशा फतेह सिंह को अपना पिता मानती रही, लेकिन जब उसे अपने बचपन से जुड़ा एक बड़ा और चौंकाने वाला सच पता चलता है, तो वह बगावत कर देती है। उसकी तलाश उसे रॉ प्रमुख विक्रांत कौल (अनिल कपूर) तक ले जाती है और वहीं उसकी मुलाकात दुर्गा (शरवरी) से होती है।
यह भी पढ़ें: ‘अब इसे और लोग देखना चाहेंगे’, OTT से ‘सतलुज’ हटने पर अनुराग कश्यप का रिएक्शन
