Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर फिल्म ‘ऐल्फा’ को दर्शकों और क्रिटिक्स से कुछ खास अच्छा रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिला। जाहिर है कि ऐसे में इसका असर कलेक्शन पर भी हुआ। चार दिन में इस मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 37.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, अगर सोमवार की कमाई की बात की जाए, तो उसमें रविवार के मुकाबले 70.9% की गिरावट देखने को मिली।

मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘ऐल्फा’

‘ऐल्फा’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म थी, जिसका दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन जब यह रिलीज हुई तो इसने लोगों को निराश कर दिया। अब सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने चौथे दिन 6,997 शो से सिर्फ 3.85 करोड़ रुपये की नेट कमाई की।

यह भी पढ़ें: ‘अगर गरीब बच्चे पैदा करेंगे तो गरीबी बढ़ेगी’, Lock Upp में ये बात बोलकर बुरा फंसी अश्नीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी

इससे भारत में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 45.34 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 37.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, विदेशों में फिल्म ने चौथे दिन 1.50 करोड़ रुपये कमाए, जिससे वहां कुल ग्रॉस कलेक्शन 18.30 करोड़ रुपये हो गया है और इस तरह दुनिया भर में कुल ग्रॉस कलेक्शन 63.64 करोड़ रुपये हो गया है।

‘ऐल्फा’ के पहले तीन दिन का बिजनेस

शिव रवैल के निर्देशन में बनी ‘ऐल्फा’ ने अपने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। इसके बाद दूसरे दिन फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को मूवी ने सबसे ज्यादा 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

बजट निकाल पाएगी आदित्य चोपड़ा की ‘ऐल्फा’

अनिल कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘ऐल्फा’ का बजट 150 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। वहीं रिलीज के चार दिनों में ये फिल्म महज 37 करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है। ऐसे में देखा जाए तो अभी तक ये फिल्म अपना आधा बजट भी वसूल नहीं कर पाई है।

अगर इसने यही रफ्तार रखी, तो यह फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना लेगी। बता दें कि ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ और ‘जिगरा’ के बाद ‘ऐल्फा’ आलिया भट्ट की लगातार तीसरी एक्शन फिल्म है। कुछ दर्शकों का कहना है कि यह जॉनर अब एक्ट्रेस के लिए एक जैसा लगने लगा है।

यह भी पढ़ें: ‘ऐसा कोई काम नहीं करूंगी जिससे परिवार शर्मिंदा हो’, हुमा कुरैशी ने न्यूड सीन से किया साफ इनकार