अल्लू अर्जुन के भाई, अभिनेता अल्लू सिरिश आज, शुक्रवार 6 मार्च, अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। यह शादी एक निजी समारोह के रूप में होगी, जिसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

कौन हैं नयनिका रेड्डी?

नयनिका रेड्डी हैदराबाद के एक सफल बिजनेस परिवार से हैं। फिल्म इंडस्ट्री से नयनिका का कोई संबंध नहीं हैं। नयनिका पढ़ाई में काफी अच्छी रही हैं। नयनिका खुद भी अपने फैमिली बिजनेस में अहम जिम्मेदारी निभाती हैं। नयनिका सोशल मीडिया पर बहुत कम एक्टिव रहती हैं।

प्री-वेडिंग जश्न

शादी से पहले जोड़े की प्री-वेडिंग तैयारियों की झलकियां सोशल मीडिया पर नजर आई थीं। हाल ही में हैदराबाद के अल्लू स्टूडियोज़ में उनके लिए भव्य प्री-वेडिंग रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर, अल्लू अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर एक परिवारिक फोटो शेयर करते हुए सभी मेहमानों और शुभकामनाएं देने वालों का धन्यवाद किया।

Award Banner

पत्नी संग तलाक की खबरों के बीच अभिनेत्री तृषा कृष्णन संग शादी में पहुंचे विजय, वीडियो वायरल

शादी की शुरुआत

शादी की तैयारियां लगभग एक महीने पहले दुबई से शुरू हुईं, जहां परिवार और करीबी दोस्तों ने इस मौके का जश्न मनाया। इसके बाद 13 फरवरी को पारंपरिक पासुपु समारोह और कुछ दिन पहले पेल्ली कोडुकू समारोह आयोजित किया गया। इन समारोहों में कई सेलिब्रिटी मेहमान भी शामिल हुए। न्यूली वेड रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा भी इसमें शामिल हुए थे।

अल्लू सिरिश और नयनिका की लव स्टोरी

अल्लू सिरिश ने नयनिका से पहली बार अक्टूबर 2023 में मिले थे। दोनों वरुण तेज और लावन्या त्रिपाठी की शादी से पहले, अभिनेता नितिन और उनकी पत्नी शलिनी द्वारा होस्ट की गई एक पार्टी में मिले थे।

सिरिश ने कहा, “हमारी लव स्टोरी उसी रात शुरू हुई। आज दो साल बाद हम सगाई कर चुके हैं। अगर मेरे बच्चे कभी पूछेंगे कि कैसे मुलाकात हुई, तो यही कहानी बताऊंगा।”

नयनिका ने भी वीडियो में कहा, “सिरिश के साथ मैं हमेशा बच्ची जैसी महसूस करती हूं। उनका प्यार और स्नेह मुझे पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देता है।”

विजय देवरकोंडा ने क्यों कही रिसेप्शन के बाद रश्मिका मंदाना संग अंडरग्राउंड होने की बात, जानें पूरा मामला