साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अल्लू सिरिश ने शुक्रवार शाम हैदराबाद में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी के साथ शादी कर ली। उनकी शादी काफी शाही थी, जिसमें फिल्म, राजनीति और बिजनेस जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। शानदार फूलों की सजावट, पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों और आधुनिक डेकोर के साथ यह समारोह बेहद खास और यादगार रहा।

हैदराबाद में आयोजित इस ग्रैंड वेडिंग में पारंपरिक तेलुगु संस्कृति और मॉडर्न एस्थेटिक का खूबसूरत मेल देखने को मिला। वेडिंग वेन्यू को फूलों की भव्य इंस्टॉलेशन, आकर्षक लाइटिंग और पारंपरिक सजावट से सजाया गया था। शादी के हर रस्म में तेलुगु परंपराओं का खास ध्यान रखा गया, जिससे समारोह का माहौल और भी भव्य बन गया।

दूल्हा-दुल्हन का लुक बना चर्चा का विषय

शादी के खास मौके पर अल्लू सिरीश ने गोल्ड बॉर्डर वाली क्लासिक व्हाइट सिल्क कुर्ता पहनकर रॉयल लुक अपनाया। वहीं उनकी दुल्हन नयनिका रेड्डी लैवेंडर और गोल्ड रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को व्हाइट और पिंक स्टोन्स वाले शानदार डायमंड सेट, डायमंड बैंगल्स और मांग टीका के साथ पूरा किया, जिसने उनके पारंपरिक अंदाज में और चार चांद लगा दिए।

Award Banner

स्टार्स से सजी शादी

इस शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रभावशाली फिल्म परिवारों में से एक, अल्लू-कोनिडेला फैमिली के कई सदस्य शामिल हुए। दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और राम चरण समेत कई फिल्मी सितारे नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे। इसके अलावा भी टॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां समारोह में मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें: ‘मैं वापस नहीं जा सकती’, ईरान में बैन हैं मंदना करीमी और भारत भी छोड़ने का ऐलान, बोलीं- खामेनेई के लिए शोक भी नहीं कर सकती

अल्लू सिरिश ने सुनहरे बॉर्डर वाले सफेद सिल्क कुर्ते में क्लासिक लुक में नजर आए। वहीं उनकी दुल्हन नयनिका लैवेंडर और सुनहरे रंग की सिल्क साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसके साथ उन्होंने सफेद और गुलाबी पत्थरों से जड़ा एक शानदार डायमंड सेट पहना था। उन्होंने डायमंड चूड़ियों और मांग टीका से अपने लुक को पूरा किया, जिससे पारंपरिक आकर्षण का स्पर्श मिला।

अल्लू अर्जुन की शादी की सालगिरह पर भाई ने भी रचाई शादी

अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने भी 15 साल पहले 6 मार्च को ही शादी की थी और उनके भाई भी उसी दिन शादी के बंधन में बंधे। अल्लू अर्जुन अपने भाई की शादी में सफेद कुर्ते और वेष्टि पहने नजर आए। अभिनेता ने अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी के साथ अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाई और सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाले संदेश साझा किए। रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “सालगिरह मुबारक हो, प्यारी। 15 साल का साथ। तुम्हारे बिना यह सफर मुमकिन नहीं था।”

यह भी पढ़ें: 3 किलो सोने के जेवर, आलीशान शादी: जानें रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी में आया कितना खर्च

तेलुगु सिनेमा में बनाई अलग पहचान

अल्लू सिरीश ने पिछले कुछ वर्षों में तेलुगु सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने गौरवम, श्रीरस्तु सुभमस्तु और एबीसीडी: अमेरिकन बॉर्न कन्फ्यूज्ड देसी जैसी फिल्मों में काम किया है। स्टार परिवार से होने के बावजूद सिरीश ने हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लो-प्रोफाइल रखना पसंद किया है और अक्सर इंटरव्यू में कहा है कि वे अपनी पर्सनल लाइफ को पब्लिक से दूर रखना चाहते हैं।

शादी की तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां फैंस और इंडस्ट्री के लोग नए जोड़े को शुभकामनाएं दे रहे हैं।