विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के बाद अब सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वह 6 मार्च को नयनिका रेड्डी के साथ सात फेरे लेंगे और अब उनकी शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। रविवार को सिरीश की पेली कोडुकु सेरेमनी हुई, जिसमें साउथ इंडस्ट्री के कई सितारे नजर आए। वहीं, न्यूली वेड कपल विजय और रश्मिका ने भी वहां जाकर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई और फंक्शन की रौनक बढ़ा दी। अब इसकी कई तस्वीरें सामने आई है। इसके अलावा चलिए आपको बताते हैं कि यह पेली कोडुकु रस्म क्या होती है।
क्या होती है पेली कोडुकु रस्म?
रविवार को हैदराबाद में अल्लू सिरीश की पेली कोडुकु सेरेमनी बहुत ही पारंपरिक तरीके से शुरू हुई। तेलुगु शादियों में दूल्हे की तरफ से की जाने वाली यह एक जरूरी रस्म है, जो पवित्र मंगला स्नानम से शुरू हुई। इसमें दूल्हे को हल्दी और चंदन के लेप से नहलाया गया और उसके बाद उसका अभिषेक किया गया। यह शुद्धिकरण, आशीर्वाद और शादीशुदा जिंदगी में बदलाव का प्रतीक है।
यह भी पढ़ें: प्यार के सुरों में सजा वो गीत, जिसने फ्लॉप मूवी को दे दिया यादगार लव एंथम
इस रस्म स्नान के बाद परिवार के सदस्य एक साथ इकट्ठा हुए और सभी ने मिलकर दूल्हे को अपना आशीर्वाद, तोहफे और दुआएं दीं। फंक्शन का माहौल खुशनुमा और परंपराओं से भरा हुआ नजर आया, जो अपनेपन और परिवार की गहरी सांस्कृतिक जड़ों को दिखा रहा था।
रस्म में शामिल हुए विजय और रश्मिका
इस सेरेमनी में अल्लू परिवार के करीबी सदस्य शामिल हुए, जिनमें प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद, सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और उनकी पत्नी स्नेहा रेड्डी, राम चरण और उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला, बालचंद्र की पत्नी वसुंधरा और दूसरे करीबी रिश्तेदार भी मौजूद थे। जश्न के माहौल को और बढ़ाने के लिए नवविवाहित जोड़े विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने भी गर्मजोशी से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
सभी ने मिलकर एक साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई। बता दें कि एक्टर अल्लू सिरीश 6 मार्च को नयनिका रेड्डी से शादी करने वाले हैं। यह तारीख अल्लू परिवार के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी की भी शादी की थी। सिरीश और नयनिका लगभग दो साल से एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब शादी के बंधन में बंध रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 23 मिलियन लाइक्स का तूफान, रश्मिका-विजय की वेडिंग पोस्ट ने तोड़ा रिकॉर्ड
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जिंदगी में एक नए सफर की शुरुआत कर चुके हैं। दोनों की वेडिंग पोस्ट न इंस्टाग्राम पर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जान लेते हैं। पूरी खबर यहां क्लिक करें।
