अपनी मधुर आवाज से हर किसी का दिल जीतने वाली बॉलीवुड की मशहूर गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने लगातार तीसरे साल गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। उनके गानों को साल 2022 में सबसे ज्यादा सुना गया है। गायिका के गानों को हर कोई दीवाना है। 90 का दशक हो या आज का दौर हर कोई उनकी आवाज को पसंद करता है।
आज वह ऐसी कलाकार बन गई है कि यूट्यूब पर भी तहलका मचा रही हैं। अलका याग्निक 14.8 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली सिंगर बन चुकी हैं। उन्होंने दुनियाभर के फेमस सिंगर्स जैसे टेलर स्विफ्ट, बियॉन्से और बीटीएस को पीछे छोड़ दिया है।
गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज करवाया नाम
अलका याग्निक का नाम गिनीज वर्ल्ड बुक रिकोर्ड्स के ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी गई है। ट्वीट के मुताबित अलका याग्निक पिछले साल यूट्यूब पर सबसे ज्यादा स्ट्रीम की गई कलाकार थीं। जिनकी हर दिन औसतन 42 मिलियन के साथ 15.3 बिलियन स्ट्रीम थी। यानी हर रोज 42 मिलियन बार अलका के गाने सुने जाते हैं। सिंगर ने 14.7 बिलियन स्ट्रीम में आए बैड बन्नी को भी पछाड़ दिया। इसके अलावा बीटीएस को भी पीछे छोड़ दिया है।
लगातार तीसरे साल गिनीज बुक में दर्ज कराया नाम,
बता दें कि साल 2020 में अलका के गानों को 16.6 बिलियन बार सुना गया था। इसके बाद साल 2021-22 में भी सिंगर के गानों के सबसे ज्यादा बार सुना गया। सिंगर ने लगातार तीसरी बार अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करवाया है।
हालांकि पिछले 10 सालों से अलका इतनी एक्टिव नहीं हैं। इसके बावजूद आज भी उनके गानों को सबसे ज्यादा सुना जा रहा है। अलका के बाद दूसरे नंबर पर बैड बन्नी 14.7 बिलियन स्ट्रीम के साथ दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में भारतीय सिंगर उदित नारायण 10.8 बिलियन स्ट्रीम के साथ तीसरे पर अरिजीत सिंह चौथे और 9.09 बिलियन स्ट्रीम के साथ कुमार सानू पांचवें नंबर पर हैं।