एनजीओ के बच्चों के लिए ब्यूटी एंड द बीस्ट की स्पेशल स्क्रिनिंग रखेंगी आलिया भट्ट
ब्यूटी एंड द बीस्ट 17 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे बिल कॉन्डन ने डायरेक्ट किया है। इसमें एम्मा स्टोन बैले के तौर पर और डैन स्टीवंस बीस्ट के तौर पर नजर आएंगे।

15 मार्च को आलिया भट्ट ने अपना 24वां जन्मदिन परिवार और दोस्तों के साथ मनाया है। जिसमें उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ही मेंटर करण जौहर और सुपरस्टार शाहरुख खान भी मौजूद थे। आलिया अपने सेलिब्रेशन को अलग तरीके से सेलिब्रेट करने वाली हैं। दरअसल, बद्रीनाथ की दुल्हनिया एंजल एक्सप्रेस फाउंडेशन नाम की एनजीओ के बच्चों के लिए फिल्म ब्यूटी एंड द बीस्ट की स्पेशल स्क्रिनिंग रखने वाली हैं। यह स्क्रिनिंग मुंबई के सबअर्बन थिएटर में होगी। जिसमें की एक्ट्रेस के दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होंगे। ब्यूटी एंड द बीस्ट 17 मार्च 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे बिल कॉन्डन ने डायरेक्ट किया है। इसमें एम्मा स्टोन बैले के तौर पर और डैन स्टीवंस बीस्ट के तौर पर नजर आएंगे। सह कलाकार की भूमिका में ल्यूक इवांस, केविन क्लाइन, जोश गैड, एवान मैकग्रेगोर, इयान मैक्लेन, एम्मा थॉम्पसन और गुगू मबाथा रॉ हैं।
अपने जन्मदिन के मौके पर आलिया ने अपने परिवार में एक नए सदस्य के तौर पर बिल्ली के बच्चे का स्वागत किया था। प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो इस समय उनकी फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसे क्रिटिक्स की तरफ से भी काफी सराहा गया है। फिल्म में वरुण धवन के साथ आलिया मुख्य किरदार में हैं। इसके बाद वो कुछ दिनों का ब्रेक लेकर रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की फिल्म ड्रैगन में काम करेंगी। इसके बाद वो जोया अख्तर की फिल्म गली ब्वॉय में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।
बता दें कि फिलहाल आलिया अपनी फैमिली के नए मेहमान का स्वागत करने में बिजी हैं। आलिया अपने इस बर्थडे पर अपने लिए एक बिल्ली का बच्चा लाई हैं और वह इसके साथ काफी व्यस्त हैं। आलिया ने सफेद रंग के बिल्ली के बच्चे के साथ एक तस्वीर फोटो शेयर करते हुए लिखा मेरे परिवार का नया मेंबर, हैप्पी बर्थ डे टू मी।
आलिया इस तस्वीर में बिल्ली के बच्चे को प्यार करती हुई नजर आ रही हैं। यह बात सभी जानते हैं कि आलिया को पेट्स बेहद पसंद है खासतौर पर बिल्लियां उन्हें बहुत पसंद हैं। अगर आलिया के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखें तो वहां पर आपको बिल्लियों की तस्वीरें दिखाई देंगी।
आलिया भट्ट के बारे में 4 बातें, जो आप नहीं जानते होंगे
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App