बाफ्टा अवॉर्ड 2026 की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने इंटरनेशल अवॉर्ड समारोह की मंच पर अपनी स्पीच से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। आमतौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिल्मों और टीवी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर या अवॉर्ड देने वाले स्पीकर अंग्रेजी भाषा में बात करते हैं, लेकिन इस साल के बाफ्टा अवॉर्ड में एक खास पल देखने को मिला। दरअसल, आलिया भट्ट स्टेज पर पहुंची, और उन्होंने हिंदी से अपनी स्पीच की शुरुआत की।
करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली आलिया भट्ट के आईक्यू पर सवाल, तो उनके करियर के शुरुआती दिनों में खूब खड़े किए गए थे। इसके बारे में एक्ट्रेस खुद कई बार पैपराजी के सामने बात भी कर चुकी हैं। खैर, अब आलिया अपनी फिल्मों के जरिए साबित कर चुकी हैं कि उन्हें यंग जनरेशन की बेहतरीन एक्ट्रेस क्यों कहा जाता है। इस बीच बाफ्टा के स्टेज पर उनकी हिंदी स्पीच ने भी लोगों को दीवाना बनाने का काम किया है।
आलिया भट्ट ने स्पीच से जीता लोगों का दिल
79वें ब्रिटिश फिल्म अकादमी पुरस्कार समारोह के दौरान आलिया भट्ट ने अपनी स्पीच की शुरुआत नमस्कार के साथ की। इसके तुरंत बाद वहां पर मौजूद लोगों ने तालियां बजानी शुरू कर दी। अब सोशल मीडिया पर इंटरनेशनल अवॉर्ड के मंच से एक्ट्रेस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और यूजर्स आलिया के इस भाषण की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद काम पर लौटे राजपाल यादव, वैनिटी वैन से वीडियो शेयर कर फैंस से किया एक वादा
आलिया ने अवॉर्ड में अपनी धमाकेदार एंट्री और नमस्कार कहने के अंदाज से सभी को दीवाना बना दिया। अब इसी दौरान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, और लोग आलिया के अभिनय समेत उनके बोलने के ढंग, हाव-भाव की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर आत्मविश्वास साफतौर पर देखने को मिला, जिसकी सराहना भी लोग लगातार कर रहे हैं।
