दिल्ली में करीब 1 महीने से छात्र आंदोलन चल रहा है, 20 जुलाई को इस आंदोलन ने काफी आक्रामक रूप ले लिया। जिसके बाद पुलिस और छात्रों के बीच गर्मागर्मी भी देखी गई। आक्रोश इतना बढ़ गया कि पुलिस को हालात संभालने के लिए लाठीचार्ज तक करना पड़ा। बाद में जंतर मंतर, दिल्ली की सड़कों और सोशल मीडिया पर लोगों में गुस्सा पहले से ज्यादा देखने मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- ‘पेपर लीक बहुत गंभीर मुद्दा है’, CJP प्रदर्शन में छात्रों पर लाठी चार्ज को लेकर बोले सलमान खान

कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस बारे में अपनी राय रखी और कई ए-लिस्टर्स एक्टर्स ने अपनी चुप्पी को बरकरार रखा। अब इस मामले में कई बड़ी हस्तियों ने अपना गुस्सा, अपनी राय और सरकार से कुछ मांगे सामने रखी हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट, कमल हासन, आर माधवन, दुलकर सलमान जैसे नाम सामने आए हैं।

सोशल मीडिया पर आलिया और आर माधवन को लगातार ट्रोल किया जा रहा था कि वह इतने जरूरी मुद्दे पर चुप क्यों हैं। एक्टर आर माधवन फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के प्रेसीडेंट हैं और उनकी चुप्पी पर लगातार सवाल उठ रहे थे। जिसके बाद एक्टर ने अपनी राय इस बारे में दी।

आलिया भट्ट का छात्र आंदोलन पर रिएक्शन

आलिया भट्ट ने नीट पेपर से जुड़े इस आंदोलन पर अपनी राय रखते हुए कहा- ‘भारत के युवाओं की असीम क्षमता में हमेशा विश्वास रखने वाले के तौर पर, आज छात्रों और अभिभावकों के बीच पैदा हुई चिंता और निराशा को मैं भी समझता हूं। शिक्षा व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जो छात्रों में भरोसा, निष्पक्षता और बेहतर अवसर की भावना पैदा करे।’

‘परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाएं इस भरोसे को गहरा नुकसान पहुंचाती हैं और लाखों छात्रों व उनके परिवारों की उम्मीदों, मेहनत और सपनों पर असर डालती हैं। खासकर भारत जैसे देश में, जहां शिक्षा लोगों के जीवन और भविष्य को आकार देने में बेहद अहम भूमिका निभाती है।’

आलिया ने आगे कहा, ‘मैं सरकार से अपील करती हूं कि इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ जल्द से जल्द सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाए। सजा इतनी कड़ी और स्पष्ट होनी चाहिए कि भविष्य में कोई भी हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।’

यह भी पढ़ें- ‘कभी प्लेकार्ड से डायलॉग पढ़ते थे अक्षय कुमार’, को-स्टार के खुलासे से मची हलचल

कमल हासन ने दिल्ली प्रोटेस्ट पर किया पोस्ट

एक्टर कमल हासन ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया, उन्होंने छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि देश को बच्चों की आवाज पहले ही सुननी चाहिए थी। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते दबाव और भ्रष्टाचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि छात्रों को जवाब की जगह बैरिकेड और लाठियां मिलना देश की विफलता है। साथ ही उन्होंने छात्रों से कहा कि वे देश के सबसे बेहतरीन नागरिक हैं और अब देश की जिम्मेदारी है कि वह उनके भविष्य और सपनों की रक्षा करें।

ट्रोलिंग के बाद आर माधवन का रिएक्शन

एक्टर आर माधवन ने छात्र आंदोलन पर अपनी आवाज उठाते हुए कहा- ‘इस मामले में हुई पिछली चूकों को स्वीकार करते हुए उन्हें भरोसा है कि सरकार जरूरी सुधारात्मक कदम उठाएगी, व्यवस्था को मजबूत करेगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए शिक्षा की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनाए रखेगी।’

उन्होंने छात्रों से अपनी मेहनत और काबिलियत पर भरोसा रखने की अपील करते हुए कहा कि ‘किसी भी व्यवस्था की कमियां उनके भविष्य को तय नहीं कर सकतीं। साथ ही, शांतिपूर्ण तरीके से सुधार की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों के जज्बे की सराहना की और उन्हें आगाह किया कि कुछ स्वार्थी तत्व उनके आंदोलन को भटकाने की कोशिश कर सकते हैं।’

साउथ एक्टर दुलकर सलमान ने भी रखा पक्ष

एक्टर दुलकर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करते हुए लिखा- ‘जंतर-मंतर पर जो कुछ हो रहा है, वह हमें रुककर छात्रों की बात सुनने और उनकी स्थिति को समझने की याद दिलाता है। शिक्षा हमेशा उम्मीद, अवसर और बेहतर भविष्य का सपना देती है, लेकिन युवाओं को इस तरह अनिश्चितता और परेशानी में देखना बेहद दुखद है। उन्होंने छात्रों की मानसिक स्थिति और माता-पिता की तकलीफ पर भी चिंता जताई, जो अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।’

उन्होंने टकराव की जगह संवेदनशीलता और बातचीत पर जोर देते हुए कहा कि ‘हर राय के पीछे किसी इंसान के सपने, परिवार और उम्मीदें जुड़ी होती हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण समाधान और समझदारी से लिए गए फैसलों की अपील की और कहा कि समझ और एकजुटता पर बना भविष्य, हिंसा और विभाजन पर आधारित भविष्य से कहीं ज्यादा मजबूत होता है।’

उनसे पहले दिलजीत दोसांझ, अरिजीत सिंह, नसीरुद्दीन शाह, सोनाक्षी सिन्हा, शबाना आजमी जैसे एक्टर्स अपनी प्रतिक्रिया इस प्रोटेस्ट पर जाहिर कर चुके हैं। कई एक्टर्स इस प्रोटेस्ट में शामिल भी हुए थे। सोशल मीडिया पर उनके फोटोज, वीडियोज वायरल हो रहे हैं।