Alia Bhatt Pregnancy News In Hindi: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर माता-पिता बनने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक, दोनों इस साल नवंबर में अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। आलिया ने सोशल मीडिया पर सोनोग्राफी करवाते हुए अपनी एक तस्वीर के साथ यह खबर साझा की। बता दें कि रणबीर और आलिया 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन में बंधे थे।
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया अपने फैंस के साथ एक अच्छी खबर शेयर की है। जी हां आलिया भट्ट जल्द ही मां बनने वाली हैं। आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि हमारा बच्चा…जल्द ही आ रहा है। अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने का यह तरीका आलिया-रणबीर के फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि, आलिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ देर पहले ये तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में एक्ट्रेस हॉस्पिटल के सोनोग्राफी रूम में हैं जहां पर वह स्क्रीन की तरफ देखते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में आलिया के साथ रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं। आलिया ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी हुई नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
आलिया को बधाई देते हुए अनिल कपूर ने लिखा कि बधाई हो, वहीं मलाइका अरोरा ने लिखा, गॉड ब्लेस यू…कृति सेनन ने लिखा, “ओ माय गॉड….बधाई ?” सोनू सूद ने भी बधाई दी। रणबीर की बहन रिद्धिमा ने कमेंट थ्रेड में दिल और किसिंग ए इमोजी की एक स्ट्रिंग भेजी है। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “बधाई हो प्रिये! इंतजार नहीं कर सकती।” आलिया के मेंटर करण जौहर ने लिखा, “मेरा दिल खुशी से भर दिया ❤️❤️❤️” आलिया और रणबीर की ब्रह्मास्त्र की सह-कलाकार मौनी रॉय ने लिखा: ” ओम नमः शिवाय , बेहद खुशी हुई।”
आपको बता दें कि 3 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद आलिया और रणबीर ने इसी साल 2022 के अप्रैल महीने में शादी रचाई थी। आलिया के वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है। ब्रह्मास्त्र एक पौराणिक कथा पर आधारित फैंटसी है जिसमें अमिताभ बच्चन और नागार्जुन ने भी अभिनय किया है। ट्रायोलॉजी की पहली फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी।