Chetak Screen Awards 2026: चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 के मंच पर होस्टिंग करते हुए Alia Bhatt ने अपने BAFTA वाले वायरल मोमेंट को बड़े ही हल्के-फुल्के और मज़ेदार अंदाज़ में याद किया।
दरअसल, 79th British Academy Film Awards के रेड कार्पेट पर आलिया से जब सबसे बड़े प्लॉट ट्विस्ट वाली फिल्म के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने थोड़ी झिझक के बाद Gone Girl का नाम लिया था। उनके जवाब और एक्सप्रेशन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग हुई थी।
अब चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स के मंच पर आलिया ने उसी पल को मज़ाक में बदल दिया। कॉमेडियन ज़ाकिर खान ने बातचीत के दौरान ‘गुंडा’ के मशहूर डायलॉग ‘मेरा नाम है पोते, जो अपने बाप के भी नहीं होते’ को दोहराया। इस पर आलिया तुरंत बोलीं, “गुंडा! ओह माय गॉड, सबसे बड़ा प्लॉट ट्विस्ट तो गुंडा है… मैंने Gone Girl क्यों कहा?”
उनके इस मज़ेदार जवाब पर ज़ाकिर ने भी फिल्मी अंदाज़ में कहा, “बड़े-बड़े शहरों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं,” जिससे माहौल और हल्का हो गया।
‘गुंडा’ फिल्म सालों से अपने ओवर-द-टॉप डायलॉग्स और अनजाने में पैदा हुई कॉमेडी के लिए एक कल्ट स्टेटस हासिल कर चुकी है, और आज भी पॉप कल्चर में अक्सर चर्चा में रहती है।
इस अवॉर्ड नाइट में जहां एक तरफ आलिया ने अपने अंदाज़ से दर्शकों को हंसाया, वहीं दूसरी ओर फिल्मों ने भी बड़ी जीत दर्ज की। Dhurandhar ने सबसे ज्यादा 14 अवॉर्ड अपने नाम किए, जिसमें रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर (मेल) और आदित्य धर को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला।
वहीं ‘होमबाउंड’ को बेस्ट फिल्म का खिताब मिला, जिसे Neeraj Ghaywan ने डायरेक्ट किया था। Haq के लिए यामी गौतम धर को बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) का अवॉर्ड मिला।
बता दें कि BAFTA इंटरव्यू के दौरान अपने जवाब को लेकर आलिया ने बाद में सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था कि ‘Gone Girl’ उन्हें सच में बेहतरीन ट्विस्ट वाली फिल्म लगती है, लेकिन उन्होंने उसे काफी समय से दोबारा नहीं देखा था, इसलिए इंटरव्यू के दौरान वह अपने दिमाग में उसी सीन को याद करने की कोशिश कर रही थीं।
चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026, जो The Indian Express Group ने आयोजित किया। इसके विजेताओं का चयन स्वतंत्र स्क्रीन एकेडमी ने किया जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल हैं।
