बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने बेस्ट फ्रेंड की शादी में शानदार डांस किया, जिसके वीडियो इंटरनेंट पर वायरल हो गए। आलिया के बचपन की दोस्त और ग्राम चिकित्सालय में नजर आई एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बॉलीवुड डायरेक्टर शरण शर्मा के साथ लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद अब दोनों इस रिश्ते को शादी में बदलने वाले हैं। उनकी शादी के प्री वेडिंग सेरेमनी के फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर छा गई हैं, जिनमें आलिया ने जमकर डांस किया है।
यह भी पढ़ें- ‘सतलुज’ देखकर हर कोई पूछ रहा है, आखिर कौन है असल जिंदगी का सुरजीत सिंह सुग्गा? जानिए पूरी सच्ची कहानी
आकांक्षा रंजन कपूर की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आलिया भट्ट, आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन कपूर और उनके पति आदित्य सील के साथ शाहरुख खान की फिल्म ‘कल हो ना हो’ के मशहूर गाने ‘माही वे’ पर डांस करती नजर आ रही हैं।
आलिया ने बिल्कुल सेम स्टेप्स करते हुए अपनी परफॉर्मेंस से महफिल लूट ली। बता दें कि आलिया और आकांक्षा बचपन की दोस्त हैं और साथ में स्कूल में पढ़ा करते थे। दोनों एक दूसरे के घर छुट्टियां बिताने तक जाते थे और आलिया की शादी में आकांक्षा उनकी ब्राइड्स मेड बनी नजर आई थीं।
अब बारी आलिया की है, इस मौके पर आलिया ने बैंगनी रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी थी, जिसमें पारंपरिक अंदाज और मॉडर्न ड्रेपिंग स्टाइल का बेहतरीन मेल देखने को मिला। मिनिमल मेकअप और शीक बन के साथ एक्ट्रेस ने अपना लुक कंप्लीट किया।
यह भी पढ़ें- 1991 में यहीं शुरू हुई थी शाहरुख-गौरी की शादीशुदा जिंदगी, अब 37 करोड़ में खरीदी पूरी बिल्डिंग
बात करें आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की लव स्टोरी की तो, रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर स्वीकार नहीं किया।
जहां आकांक्षा एक अभिनेत्री हैं, वहीं शरण शर्मा एक फिल्म निर्देशक हैं जो मुख्य रूप से बॉलीवुड से जुड़े हैं । उन्होंने 2013-2014 के दौरान करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ की टीम के हिस्से के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद उन्होंने मिस्टर एंड मिसेज माही, गुंजन सक्सेना जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
बताया जा रहा है कि यह जोड़ा 11 जुलाई को करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेगा। दोनों ने अपनी शादी को निजी रखने का फैसला किया है, जबकि 12 जुलाई को एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।
